लाइव न्यूज़ :

सुशांत की बहन श्वेता ने लीक किए रिया के ड्रग ग्रुप के चैट्स, सिद्धार्थ पिठानी ने लिखा- SSR को 'डूब' मिल गई है ना?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2020 09:41 IST

Rhea Chakraborty की Drug Chat पर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब कुछ और स्क्रीनशॉट्स सामने आए हैं। सुशांत की बहन ने इनको सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती सुशांत केस में ड्रग्स एंगल से फंसती जा रही हैंसुशांत की बहन ने एक और चैट रिवील की है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब एक्टर के निधन की जांच अपने तरीके से सीबीआई कर रही है। सीबीआई अब तक रिया चक्रवर्ती समेत कई अहम लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ रिया की चैट सामने आने के बाद  केस में ड्रग्स का एंगल भी जुड़ गया है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कुछ नए चैट्स के कई स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। इन चैट्स में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती किसी से डूबी (doobie) ऑर्डर कर रहे हैं। गूगल सर्च के मुताबिक, यह गांजे की सिगरेट होती हैं।

स्क्रीनशॉट्स जो सामने आया है वह 2019, 30 जुलाई का बताया जा रहा है। इनमें रिया किसी को डूबी ऑर्डर करती नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा है, डूबी की जरूरत है। इस पर जवाब आता है, ला रहा हूं। इस पर आयुष का मेसेज है, रोल कर रहा हूं। इस बीच सिद्धार्थ पिठानी का कॉमेंट है, मिरांडा आ गया है।

श्वेता ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं वो NIFW नाम के वॉट्सऐप ग्रुप के हैं। इस ग्रुप में आयुष, आनंदी सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा रिया सहित कई नाम हैं। इस चैट में ज्यादातर लोगों की पहचान उनके नाम से हो रही है, लेकिन ये किसके मोबाइल की चैट है ये नहीं पता चल पाया है।

मोबाइल ओनर का जवाब आता है, वॉटरस्टोन की बुकिंग कैंसिल हो गई है। इसमें कई तरह की बातचीत है जैसे, क्या हमारे पास डूब है? SSR को डूब मिल गई है ना? इसमें शोविक का भी मेसेज है कि जल्दी पहुंचो, आयुष को बोलना कि डूबीज लेता आए। साथ में लिखा है कि स्पीकर्स भी लेकर आना।

सुशांत की बहन श्वेता ने सैमुअल मिरांडा, रिया, सिद्धार्थ, शोविक, आनंदी सहित कई लोगों के बीच हुए चैट के स्क्रीन शॉट्स अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं। रिया ड्रग्स के एंगल से भी सुशांत केस में फंसती नजर आ रही हैं। इस कारण से रिया के ऊपर गिरफ्तारी तक की तलवार लटक रही है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?