लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस: सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित

By भाषा | Updated: August 5, 2020 17:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देटिबरवाल ने अपनी याचिका में अनुरोध किया कि मामले की जांच के लिए सीबीआई की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया जाएटिबरवाल की याचिका में कहा गया है कि एक बहुत ही सफल व्यक्ति की अचानक मौत से फिल्म उद्योग में प्रचलित भाई-भतीजावाद की जटिलताओं को लेकर लोगों के मन में सवाल पैदा हुआ है

बंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच के अनुरोध वाली दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी है। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ए एस गडकरी की पीठ ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के यह कहने के बाद सुनवाई स्थगित कर दी कि उसे दोनों जनहित याचिकाओं की प्रतियां नहीं दी गई हैं।  पीठ दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिनमें से एक नागपुर निवासी समीर ठक्कर ने दायर की है जबकि दूसरी याचिका कलकत्ता उच्च न्यायालय में वकालत करने वाली वकील प्रियंका टिबरवाल ने दायर की है।

ठक्कर की याचिका वकील रासपाल सिंह रेणू के माध्यम से दायर की गई है। इसमें अदालत से अनुरोध किया गया है कि विशेष जांच दल का गठन करने के आदेश जारी किये जाएं या राजपूत की मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को या मुंबई शहर के बाहर की किसी अन्य जांच एजेंसी को सौंप दी जाए। ठक्कर ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि वर्तमान में मामले की जांच कर रही बांद्रा पुलिस 'जानबूझकर' देर कर रही है और फिल्म उद्योग और राजनीति के कुछ प्रभावशाली लोगों के इशारे पर 'सबूत मिटा रही है।'

टिबरवाल ने अपनी याचिका में अनुरोध किया कि मामले की जांच के लिए सीबीआई की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया जाए। याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि उच्च न्यायालय इस तरह की सीबीआई जांच की निगरानी करे। टिबरवाल की याचिका में कहा गया है कि एक बहुत ही सफल व्यक्ति की अचानक मौत से फिल्म उद्योग में प्रचलित भाई-भतीजावाद की जटिलताओं को लेकर लोगों के मन में सवाल पैदा हुआ है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारतमहानगरपालिका चुनावः महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज?, बंबई उच्च न्यायालय पहुंचे 8 प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

भारत400 नए मेंबर कहां से जोड़े?, एनसीपी विधायक रोहित पवार की पत्नी कुंती, ससुर सतीश मागर और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती पर कोर्ट ने उठाए सवाल

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस