लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, SC का फैसला न्याय की जीत

By भाषा | Updated: August 19, 2020 16:36 IST

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने पटना में रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी को सीबीआई को सौंपने के फैसले को बरकरार रखा

Open in App
ठळक मुद्दे मनोज तिवारी ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआई जांच का रास्ता साफ करने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले का बुधवार को स्वागत कियालोकसभा सदस्य तिवारी ने इससे पहले इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की थी

 भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआई जांच का रास्ता साफ करने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले का बुधवार को स्वागत किया और इसे न्याय की जीत करार दिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा सदस्य तिवारी ने इससे पहले इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की थी।

उन्होंने जून में पटना जाकर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मुलाकात भी की थी। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने पटना में रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी को सीबीआई को सौंपने के फैसले को बरकरार रखा।

न्यायालय ने यह फैसला चक्रवर्ती की याचिका पर दिया जिसमें उन्होंने प्राथमिकी को मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। तिवारी ने कहा, ‘‘ मैं व्यक्त नहीं कर सकता, अब मुझे कितनी राहत महसूस हो रही है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस मामले में अपनी आवाज उठाई। यह आदेश (उच्चतम न्यायालय) देश में न्याय की जीत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में कुछ परिवारों को अपने संबंधों के पोस्टमॉर्टम से गुजरना पड़ा, कई निजी तस्वीरों को जारी करना पड़ा और कई दुविधाओं से गुजरना पड़ा क्योंकि राज्य (महाराष्ट्र) ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की। अब सुशांत सिंह राजपूत मामले में सच्चाई को न्याय मिलेगा।’’ भाषा धीरज दिलीप दिलीप

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस