लाइव न्यूज़ :

...जब एमएस धोनी की टांग खींचते नजर आए थे सुशांत सिंह राजपूत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 7, 2020 15:32 IST

महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है , इस वीडियो में धोनी और सुशांत दोनों साइकलिंग करते हुए बात करते दिख रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 जून को आत्महत्या कर ली थीसुशांत सिंह ने अपने करियर की सबसे सफल फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड' स्टोरी की थी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 2 विश्व कप खिताब जिता चुके हैं। धोनी भले ही 39 साल के हो गए हों, लेकिन फैंस अभी भी उन्हें भारत की ओर से खेलते हुए देखना चाहते हैं। 

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 तारीख को आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह ने अपने करियर की सबसे सफल फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड' स्टोरी की थी। यह फिल्म बाक्स ऑफिस पर ब्लाकबस्टर साबित हुई थी। इतना ही नहीं सुशांत ने जिस तरीके से माही का रोल निभाया था, लोगों ने उसकी जमकर प्रशंसा की थी। 

धोनी-सुशांत का पुराना वीडियो वायरल

इस वीडियो में धोनी और सुशांत दोनों साइकलिंग करते हुए बात करते दिख रहे हैं। इस दौरान धोनी, फिल्म को लेकर सुशांत द्वारा की गई तैयारियों के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। धोनी बोलते नजर आ रहे हैं, मेरे बारे में बहुत रिसर्च की है न, अब मैं कुछ सवाल पूछता हूं..जवाब देना उनका, वहीं इसके जवाब में सुशांत भी चैलेंज एक्सेप्ट करते हैं और सभी सवालों के सही जवाब देते हैं। वहीं धोनी से फिर सुशांत टांग खींचते हुए बोलते हैं कि सर एक सावल करूं।फिर सुशांत धोनी से पूछते हैं कितनी गर्लफ्रेंड हैं इस पर धोनी हंस देते हैं और साथ ही समझ में आता है कि ये वीडियो उस वक्त का है जब धोनी की फिल्म पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। दोनों फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। फैंस को धोनी और सुशांत का ये मस्ती भरा अंदाज जमकर पसंद आ रहा है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने ऐसा कदम आखिर क्यों उठाया इसका पता लगाने के लिए पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, पुलिस पर्सनल और प्रोफेशनल हर एंगल से जांच कर रही है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतएमएस धोनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

क्रिकेट"फिट लग रहा हूँ ना?": आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी ने एनएसजी कमांडो के साथ ट्रेनिंग की | VIDEO

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेटIPL 2026: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक ही मैच में एमएस धोनी के आईपीएल के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

क्रिकेट'आज खेल रहे हैं': सुरेश रैना ने CSK बनाम MI मुकाबले के लिए एमएस धोनी की टीम में वापसी की पुष्टि की | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल