लाइव न्यूज़ :

'मेमोरियल' बनेगा सुशांत सिंह राजपूत का पटना स्थित घर, जानिए दुलारे 'गुलशन' के लिए और क्या करेगा परिवार?

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2020 13:49 IST

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने फैसला किया है कि वो जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन की स्थापना करेंगे। इसके जरिए सिनेमा, साइंस और स्पोर्ट्स से जुड़ी युवा प्रतिभाओं को मौका देने का काम किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देफैंस के लिए स्मारक बनाया जाएगा सुशांत का पटना वाला घरइंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पेज को 'लिगेसी अकाउंट' अकाउंट के रूप में चलाएगा परिवार

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के सदमे से उनका परिवार अभी तक उभर नहीं पाया है। ऐसे में दिवंगत अभिनेता की तेरहवीं पर घरवालों की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसके अनुसार, सुशांत की सभी चीजों को उनकी यादों के तौर पर प्रशंसकों के लिए संजो के रखी जाएंगी। यही नहीं, बिहार की राजधानी पटना में स्थित सुशांत के घर को 'स्मारक' में तब्दील किया जाएगा। पटना के राजीव नगर में इस घर में सुशांत का बचपन बीता था। 

सुशांत की यादों को संजोकर रखेगा परिवार

वहीं, सुशांत की फैमिली द्वारा जारी किया गया स्टेटमेंट बेहद भावुक है। इसमें बताया गया है कि सुशांत को उनके परिवार वाले प्यार से गुलशन बुलाते थे। बयान में बताया गया है कि वह बेहद बातूनी थे, जोकि खुले दिल वाले और तेज दिमाग के थे। उनमें हर चीज के बारे में जानने की उत्सुकता काफी ज्यादा रहती थी। वो सपने देखते थे और उसे हकीकत बदलने की क्षमता रखते थे। वह परिवार का गौरव और प्रेरणा थे। 

इंस्टाग्राम)" title="(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)"/>
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

ऐसे में सुशांत के परिवार वालों ने उनकी सबसे कीमती चीजों को संभालकर रखने का फैसला किया है। इसके तहत उनकी हजारों किताबों, दूरबीन, फ्लाइट सिम्युलेटर, गिटार, फर्निचर और अन्य चीजों को स्मारक बनाए घर में प्रदर्शित करने के लिए रखा जाएगा, जिसे प्रशंसक कभी भी देख सकते हैं। इसके अलावा उनका परिवार सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन की स्थापना भी करने वाला है, जोकि सिनेमा, साइंस और स्पोर्ट्स से जुड़ी युवा प्रतिभाओं को मौका देने का काम करेगा। 

डिप्रेशन के शिकार थे सुशांत

यही नहीं, सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली ने फैसला लिया है कि उनके इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पेज को यादगार अकाउंट के रूप में चलाया जाएगा, ताकि उनकी यादें सभी के बीच में तरोताजा रहें। गौरतलब है कि 34 वर्षीय अभिनेता ने 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतपटनाइंस्टाग्रामफेसबुकट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?