लाइव न्यूज़ :

Video: सुशांत के जिम पार्टनर का बड़ा आरोप, आईफा में शाहरुख के बर्ताव से आहत हुआ था एक्टर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 19, 2020 09:25 IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले अब उनके जिम पार्टनर सुनील शुक्ला ने कई अहम खुलासे किए हैं, उन्होंने सुशांत सिंह के साथ के खास पलों को याद किया है

Open in App
ठळक मुद्दे सुनील शुक्ला ने बताया कि किस तरह वो शाहरुख खान के द्वारा की गई बेज्जती और सलमान खान द्वारा साजिश की गई।सुनील ने सुशांत के खास पलों को याद किया और इसको लेकर ब्रांदा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। सुशांत सुसाइड मामले में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की सीबीआई जांच करेगी कि नहीं इस पर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। सुशांत के केस में हर रोज नए नए खुलासे और दावे किए जा रहे हैं। अब सुशांत के जिम पार्टनर सुनील शुक्ला ने कई अहम खुलासे किए हैं। सुनील ने सुशांत के खास पलों को याद किया और इसको लेकर ब्रांदा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

 सुनील शुक्ला ने बताया कि किस तरह वो शाहरुख खान के द्वारा की गई बेज्जती और सलमान खान द्वारा साजिश की गई। इसको लेकर सुशील ने सुप्रीम कोर्ट ने एक अपील भी दर्ज की है। जिम पार्टनर का आरोप है कि करण और सलमान ने मिलकर सुशांत की फिल्में बंद करवाने की कोशिश की है। बताया है कि सुशांत की फिल्म ड्राइव को भी जानबूझकर बंद करवाने की कोशिश की गई थी।

सुनील शुक्ला ने बताया है कि आईफा अवॉर्ड्स में जब सुशांत, शाहरुख खान और शाहिद कपूर के साथ स्टेज शेयर करने वाले थे। शो से पहले शाहरुख ने उनसे बात की थी और उनसे कहा कि वो स्टेज पर फिल्म 'काई पो चे' के बार में बात करने को कहा था। सुशांत ने मुझे बताया था कि शाहरुख ने उन्हें एक सिग्नेचर स्टेप प्रैक्टिस करने के लिए कहा था जिससे वह खुश थे।  किंग खान ने कहा था कि वह सुशांत के करियर और स्ट्रगल की बात करें लेकिन स्टेज पर जाकर उन्होंने स्टेज पर उनकी बेज्जती करनी शुरू कर दी थी।सुनील ने कहा कि सुशांत, शाहरुख खान के इस बर्ताव से खासा आहत थे। सुनील का कहना है कि  सलमान खान और करण जौहर ने मिलकर सुशांत को फिल्में ना मिलने की साजिश भी रची थी।  करण जौहर ने सुशांत और जैकलीन को फिल्म ड्राइव के लिए साइन किया था, लेकिन इसी फिल्म के बीच में जैकलीन को रेस 3 में काम करने का ऑफर मिला। करण ने सुशांत को कोई और फिल्म साइन नहीं करने दी और जानकर जैकलीन को सलमान की फिल्म में काम करने दिया. जिससे फिल्म की शूटिंग में देर हुई। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस