लाइव न्यूज़ :

आत्महत्या करने से 3 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत ने सारे स्टाफ को दी थी सैलरी, एक्स-मैनेजर दिशा के टच में थे एक्टर

By अमित कुमार | Updated: June 18, 2020 14:13 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पुलिस गंभीर जांच कर रही है। लगातार सुशांत के दोस्तों और उनके वहां काम करने वाले स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी, ऐसे में उनका इस तरह जाना हर किसी को खटक रहा है। पुलिस ने सुशांत के यहां काम करने वाले स्टाफ से बात की है। जिसमें कुछ नई बातें सामने निकल कर आ रही है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को जांच में पता चला है कि अभिनेता डिप्रेशन की दवाइयां भी ले रहे थे।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा देश सदमे में है। रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के बाद से हर कोई इसके पीछे की वजह जानने के लिए बैचेन दिखाई पड़ रहा है। सुशांत ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी, ऐसे में उनका इस तरह जाना हर किसी को खटक रहा है।  

पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सुशांत के यहां काम करने वाले स्टाफ से बात की है। जिसमें कुछ नई बातें सामने निकल कर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत ने 3 दिन पहले सभी लोगों की सैलरी दे दी थी और कहा था कि उनके लिए आगे सैलरी देना पॉसिबल नहीं होगा। इस बात की जानकारी सुशांत के मैनेजर ने पुलिस को दी। 

एक्स-मैनेजर दिशा के टच में थे सुशांत

मैनेजर ने इसके साथ ही यह भी बताया कि एक्स-मैनेजर दिशा से वेब सीरीज में रोल करने को लेकर सुशांत टच में रहा करते थे। रिपोर्ट के मुताबिक आखिरी बार वॉट्सऐप से सुशांत और दिशा की बात मार्च में हुई थी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिशा ने भी आत्महत्या कर लिया था। 14वीं मंजिल से गिरने के बाद दिशा को तुरंत बोरीवली के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया डिप्रेशन में थे सुशांत

मुंबई पुलिस ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को जांच में पता चला है कि अभिनेता डिप्रेशन की दवाइयां भी ले रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है। मुम्बई पुलिस के अलावा अपराध शाखा के अधिकारी भी रविवार को उनके किराए के फ्लैट में गए लेकिन कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। राजपूत अपने दो रसोइयों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!