रिया का दावा-परिवार से अच्छे नहीं थे सुशांत के संबंध, फिर क्यों एक्टर ने निधन के एक महीने पहले बहन को बनाया नॉमिनी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 2, 2020 04:20 PM2020-09-02T16:20:29+5:302020-09-02T16:20:29+5:30

रिया चक्रवर्ती ने आरोप लगाया था कि सुशांत और उनकी बहन प्रियंका के संबंध अच्छे नहीं थे। रिया ने प्रियंका पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया था और वॉट्सएप का स्क्रीनशॉट साझा किया था

sushant-singh-rajput-made-his-sister-priyanka-singh-nominee | रिया का दावा-परिवार से अच्छे नहीं थे सुशांत के संबंध, फिर क्यों एक्टर ने निधन के एक महीने पहले बहन को बनाया नॉमिनी

रिया का दावा-परिवार से अच्छे नहीं थे सुशांत के संबंध, फिर क्यों एक्टर ने निधन के एक महीने पहले बहन को बनाया नॉमिनी

Highlightsसुशांत केस में अब तक कई तरह के खुलासे हो चुके हैंअलग अलग मीडिया पोर्टल खुलासे कर रहे हैं


सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी मानी जा रही है। सुशांत के परिवार वालों से लेकर फैंस तक रिया को सुशांत के मर्डर का जिम्मेदार मानता है। वहीं रिया चक्रवर्ती को लेकर मीडिया में भी खूब बहस हो रही है। सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर के लिए न्याय की मांग सीबीआई के हस्ताक्षेप के बाद और तेज हो गई है। ऐसे में सभी रिया को दोषी मान चुके हैं।

हालांकि, अभी तक रिया के खिलाफ किसी तरह का कोई सबूत नहीं मिला है। कुछ चैट की बातों को छोड़ दिया जाए तो रिया को लेकर किसी तरह के ऐसे सबूत हाथ नहीं लगे जिसके लिए उन पर कानूनी एक्शन लिया जा सके। वहीं रिया हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में साफ कर चुकी हैं कि उनका इस केस में कोई हाथ नहीं है। बल्कि इस घटना से वह खुद बुरी तरह से टूट गई हैं। 

रिया ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा कि सुशांत के अपने परिवार और बहनों के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। जबकि एक्टर ने निधन से कुछ दिनों पहले ही अपनी बहन को नॉमिनी बनाया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत ने अपनी प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट का नॉमिनी अपनी बहन प्रियंका सिंह को बनाया था। सुशांत ने अपनी मौत के लगभग एक महीने पहले ही अपनी बहन को अपने पैसे और संपत्ति का नॉमिनी बनाया था। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत और बैंक के एक अधिकारी के बीच वॉट्सएप पर बात हुई थी।

अब सवाल से है कि रिया के अनुसार सुशांत के संबंध बहन के साथ अच्छे नहीं थे तो फिर एक्टर ने बहन को नॉ़मिनी क्यों बनाया था। क्या रिया का प्रियंका को लगाया गया आरोप झूठा है।

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में प्रियंका सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'एक पार्टी मैं, सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका सहित उनके परिवार के अन्य लोग थे। प्रियंका ने नशे में मेरा उत्पीड़न करने की कोशिश की। मुझे अनचाही जगह हाथ भी लगाया।

रिया के अनुसार ये बात अप्रैल 2019 की है। जब प्रियंका ने एक पार्टी में बहुत शराब पी थी। वहां वह सभी के साथ अजीब सी हरकते करने लगी थीं। पार्टी से आने के बाद मैं सुशांत के कमरे में सोने चली गई थी। लेकिन मेरी आंख अचानक खुली तो देखा  प्रियंका मेरे बिस्तर में हैं और वह मुझे जबरदस्ती छूने की कोशिश कर रही हैं।

ये देखकर मैं हैरान रह गई और प्रियंका को जाने को कहा, लेकिन मैं खुद ही वहां से चली गई और अगले दिन सब कुछ सुशांत को बताया। मैंने सुशांत सिंह राजपूत को बताया क्योंकि मैं वहां से आधी रात को चेन्नई के लिए निकल गई थी। चेन्नई में मेरी फिल्म का मुहूर्त था। यह बात मैंने सुशांत सिंह राजपूत तो चैट पर बताई। इसके बाद प्रियंका और सुशांत के बीच उस दिन झगड़ा हुआ था।

Web Title: sushant-singh-rajput-made-his-sister-priyanka-singh-nominee

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे