लाइव न्यूज़ :

सुशांत की आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल, दिशा सालियान के लिए कही थी ये अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 19, 2020 11:18 IST

सुशांत भले अब इस दुनिया में ना हों, लेकिन उनसे जुड़ी हर एक चीज अभी तक वायरल हो रही है। अब एक्टर की लास्ट इंस्टा स्टोरी वायरल हो रही है

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन केस में हर रोज तरह तरह के खुलासे हो रहे हैं। सुशांत केस में आज अहम खुलासा होगा

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने हो चुके हैं। 14 जून को सुशांत अपने घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन से ठीक  एक हफ्ते पहले यानी आठ जून को उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने का निधन हुआ था। अब सुशांत केस की जांच सीबीआई कर रही है। अभी तक जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक दिशा की मौत के बाद सुशांत काफी परेशान हो गए थे। ऐसे में सुशांत की आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी दिशा सालियान से ही संबंधित थी।

अब दिशा सालियान की मौत की भी जांच जारी है। इस बीच सुशांत की आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पेज @justiceforsushi ने सुशांत का यह पोस्ट साझा किया है जो उन्होंने दिशा की मौत के बाद पोस्ट किया था।

सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान काफी समय तक एक-दूसरे के साथ काम किया था। दोनों के बीच बॉन्डिंग भी काफी अच्छी थी। दिशा सालियान की मौत पर सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा था, "ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।" 

बता दें कि हाल ही ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि दिशा ने निधन से पहले आखिरी कॉल डायल 100 किया था। लेकिन मुंबई पुलिस ने इसे अफवाह बताया। मुंबई पुलिसकी तरफ से कहा गया है कि दिशा सालियान ने आखिरी कॉल डायल 100 को नहीं किया था, बल्कि उनकी दोस्त अंकिता को किया था। दिशा के डायल 100 को आखिरी कॉल करने की खबरें पूरी तरह से फेक हैं। 

यह घटना मुंबई के उपनगर मलाड में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय दिशा सलियन अपने मंगेतर के साथ वहां मौजूद थी। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद दिशा को तुरंत बोरीवली के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?