लाइव न्यूज़ :

'दिल बेचारा' नहीं सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म को किया जाएगा दोबारा रिलीज, फैंस बेसब्री से कर रहे थिएटर खुलने का इंतजार

By अमित कुमार | Updated: July 27, 2020 10:32 IST

24 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में सुशांत की कमाल की एक्टिंग फैंस को इमशोनल कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनचिड़िया' का जिक्र छिड़ते ही सुशांत के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी।सुशांत कई बार यह साफ कर चुके थे कि उनके लिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हिट होना कोई खास मायने नहीं रखता। सुशांत के फिल्मी करियर में सोनचिड़िया उनके दिल के काफी करीब थी।

सुशांत सिंह राजपूत की सबसे यादगार फिल्मों में 'सोनचिड़िया' का जिक्र जरूर होगा। यह उनकी पसंदीदा फिल्म थी और अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म और थिएटरों (जब भी खुलेंगे) में दोबारा रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। यह फिल्म फरवरी 2019 में पहली बार रिलीज हुई थी।' सुशांत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस बीच फिल्म सोनचिड़िया के सेट से उनका एक पुराना वीडियो लोगों के बीच चर्चाओं में है।

सोनचिड़िया' का जिक्र छिड़ते ही सुशांत के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। सुशांत कई बार यह साफ कर चुके थे कि उनके लिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हिट होना कोई खास मायने नहीं रखता। वह तो केवल खुद के संतोष के लिए काम करते हैं, वरना पैसा तो किसी और पेशे में मिल ही जाता। वायरल हो रहे इस वीडियो में सुशांत डाकू के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं।

सुशांत के दिल के बेहद करीब थी फिल्म सोनचिड़िया

इसके साथ ही वह चाइल्ड एक्टर को बड़े ही प्यार से खाना खिला रहे हैं। सुशांत का यह स्नेहभाव देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में राहत फतेह अली खान का गाना सानु एक पल चैन न आवे सुनाई दे रहा है। जिस बच्ची को सुशांत खाना खिला रहे हैं उसने भी फिल्म सोनचिड़िया में काम किया था। सुशांत के फिल्मी करियर में सोनचिड़िया उनके दिल के काफी करीब थी। 

सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म में निभाया था डाकू का रोल

फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने लखना का रोल प्ले किया था। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से अच्छे रिव्यू मिले थे, लेकिन बाक्स ऑफिस पर सोनचिड़िया को कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी। साल 2019 में रिलीज इस फिल्म में सुशांत के साथ मनोज बाजपेयी, भूमि पेडनेकर, रणवीर शौरी जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की लोगों ने तारीफ भी की थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच