लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के नाम पर बनाया फेक ट्विटर हैंडल, परिवार ने कहा- प्लीज ऐसी हरकत मत कीजिए

By अमित कुमार | Updated: July 5, 2020 07:35 IST

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के नाम पर बनाए गए फेक ट्विटर अकाउंट पर परिवार का बयान सामने आया है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि वह इस तरह की हरकत न करें।

Open in App
ठळक मुद्दे सूत्र के अनुसार, परिवार ने सुशांत की मौत को लेकर 27 जून के बाद से कोई बयान जारी नहीं किया है। 27 जून को दिए अपने बयान ने उनके परिवार ने सिनेमा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं की मदद करने की बात कही गई थी। मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया है कि सुशांत के पिता ने ट्विटर पर पोस्ट किया था कि उनके बेटे की हत्या हुई है जिसे कुछ लोग आत्महत्या साबित करने पर तुले हैं।

बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर पुलिस जांच चल रही है और कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इस बीच उनके परिवार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि सुशांत के पिता के के सिंह ट्विटर पर नहीं है। कुछ मीडिया खबरों में यह दावा किया गया था कि सुशांत के पिता ने ट्वीट कर अभिनेता की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। 

“एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” जैसी फिल्म में धोनी का किरदार निभा कर लोगों के दिलों में उतरने वाले अभिनेता सुशांत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर, फंदे पर लटके, मृत पाए गए थे। उक्त दावों को खारिज करते हुए परिवार के एक सूत्र ने बताया,“उन्होंने इस तरह के किसी भी अकाउंट(ट्विटर) की बात से इनकार किया है और इसके पीछे सक्रिय लोगों से आग्रह किया है कि लोगों में इस तरह का भ्रम ना फैलाएं।” 

27 जून के बाद परिवार ने नहीं किया कोई बयान जारी

सूत्र के अनुसार, परिवार ने सुशांत की मौत को लेकर 27 जून के बाद से कोई बयान जारी नहीं किया है। 27 जून को दिए अपने बयान ने उनके परिवार ने सिनेमा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं की मदद करने की बात कही गई थी। परिवार ने मीडिया को किसी भी तरह का साक्षात्कार नहीं दिया है और ना ही सोशल मीडिया पर इस तरह का कोई पोस्ट साझा किया है। 

सुशांत के पिता के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट

गौरतलब है कि मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया है कि सुशांत के पिता ने ट्विटर पर पोस्ट किया था कि उनके बेटे की हत्या हुई है जिसे कुछ लोग आत्महत्या साबित करने पर तुले हैं। सुशांत की आखिरी फिल्म “दिल बेचारा” डिज्नी+हॉटस्टर पर 24 जुलाई को रिलीज की जाएगी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उनके नाम पर एक फाउंडेशन बनाने की घोषणा की थी जिसके जरिए प्रतिभाशाली युवाओं की मदद की जाएगी। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!