VIDEO: कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बताया प्लान मर्डर, कहा- फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव ने उसकी जान लेली...
By अमित कुमार | Published: June 15, 2020 04:25 PM2020-06-15T16:25:15+5:302020-06-15T16:25:15+5:30
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुशांत सिंह की मौत के लिए बॉलीवुड का उनके प्रति व्यवहार को ठहराया है। सुशांत इतनी अच्छी फिल्में करने के बाद भी संघर्ष करते रहे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती रही है। कंगना रनौत का नाम इंडस्ट्री के उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जो अपने विचार खुलकर लोगों के सामने पेश करती है। कंगना की गिनती आज बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में की जाती है। लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर तय करना कतई आसान नहीं रहा था। बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या पर कंगना ने भी अपनी बात रखी है।
कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसे प्लान मर्डर बताया। सुशांत के आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर नेपोटज्म का मुद्दा गरमा गया है। कंगना रनौत ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। कंगना ने कहा, 'सुशांत ने बड़ी-बड़ी फिल्में की हैं। 'छिछोरे' अगर किसी स्टार किड ने की होती तो उन्हें बहुत बड़ा स्टार माना जाता। लेकिन उस फिल्म में सुशांत थे तो उसकी वेल्यू नहीं थी।
'गली ब्वॉय' से बेहतर फिल्म थी 'छिछोरे' फिर भी नहीं मिला अवॉर्ड
कंगना रनौत ने कहा कि पिछले साल की सबसे अच्छी फिल्मों में अगर बात की जाएगी तो उसमें छिछोरे का नाम टॉप पर होगा न कि 'गली ब्वॉय' का। छिछोरे का बिजनेस और उसके रिव्यूज दोनों 'गली ब्वॉय' से ज्यादा थे। लेकिन अगर आप चापलूसी करना नहीं जानते तो फिर आप किसी भी अवॉर्ड के हकदार नहीं रह जाते।
करियर को डैमेज करने की पूरी साजिश
कंगना ने आरोप लगाया कि सुशांत के फिल्मी करियर को पूरी तरह से खत्म करने की साजिश की गई थी। उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। यह एक प्लान मर्डर है। फिल्म इंडस्ट्री में होने वाली भेदभाव ने सुशांत की जान ले ली। दुर्भाग्य से इंडस्ट्री में मूवी माफिया की जड़ें बहुत गहरी हैं।