लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ऋषिकेश पवार की तलाश में एनसीबी के छापे, ड्रग्स केस में चल रहा है फरार

By अमित कुमार | Updated: January 8, 2021 19:39 IST

इस मामले में अब तक अर्जुन रामपाल, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत और दीपिका पादुकोण समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ भी हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के एक असिस्टेंट डायरेक्टर दोस्त ऋषिकेश पवार की तलाश की जा रही है।एनसीबी को शक है कि ऋषिकेश भी सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करता था।ऋषिकेश लंबे समय से फरार चल रहा है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 7 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। उनकी मौत की जांच सीबीआई के कर रही है, जबकि मामले में ड्रग्स एंगल की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रहा है। एनसीबी अब तक इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। एनसीबी को अब सुशांत के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार की तलाश है, जो लंबे समय से फरार है। आरोप है कि ऋषिकेश भी सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करता था। पवार पिछले दिनों अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंचा था। उसे गिरफ्तारी का डर सता रहा था। गुरुवार को एनडीपीएस कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद एनसीबी ने उसकी तलाश तेज कर दी है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इसकी जानकारी दी है। खबरों के मुताबिक पवार ने कुछ समय तक सुशांत के साथ काम किया था, लेकिन पिछले साल उसे हटा दिया गया था। 

एनसीबी के अधिकारियों का कहना है कि पवार मुंबई के चेंबुर में रहता है। उसे नौकरी से हटा दिया गया था, लेकिन वह लगातार सुशांत से मिलने के लिए उनके फ्लैट पर जाता था। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि वह पहले ही पवार से ड्रग्स एंगल को लेकर पूछताछ करना चाहते थे। लेकिन पवार जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। समन जारी होने के बावजूद पवार ने पूछताछ के लिए आने से मना कर दिया था। इसके बाद से इस मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!