लाइव न्यूज़ :

जब सलमान खान की बर्थडे पार्टी में सुशांत सिंह राजपूत ने भाईजान के साथ किया था जमकर डांस, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: June 23, 2020 10:42 IST

हाल ही में सलमान खान ने अपने फैंस से अपील की थी कि वह सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का इस मुश्किल घड़ी में साथ दें। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस लगातार सलमान की फिल्मों को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की मौत के बाद से ही उनके कई पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस भी सुशांत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड में होने वाले भाई-भतीजावाद को ही मान रहे हैं। वीडियो सलमान खान के पनवेल फॉर्महाउस का है, जहां वो सुशांत के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिजम की बहस तेज हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि जिनकी जड़े छोटे शहरों में हैं, उन्हें बॉलीवुड में भेदभाव का सामना करना पड़ता है। कई बॉलीवुड सेलेब्स खुद मानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में बड़े स्तर पर दूसरे राज्यों से आए गए कलाकारों के साथ भेद-भाव किया जाता रहा है। फैंस भी सुशांत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड में होने वाले भाई-भतीजावाद को ही मान रहे हैं। 

सुशांत की मौत के बाद से ही उनके कई पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सलमान खान के पनवेल फॉर्महाउस का है, जहां वो सुशांत के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मौका सलमान खान के बर्थडे का बताया जा रहा है, जहां सुशांत को भी इन्वाइट किया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत और सलमान के बीच नहीं था कोई विवाद

इस वीडियो को देखने के बाद कुछ फैंस सलमान खान के पक्ष में खड़े हो गए हैं। फैंस का कहना है कि कुछ लोगों ने बस यह अफवाह फैला दी है कि सलमान और सुशांत के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। इन दोनों कलाकारों की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। सलमान ने उन्हें अपने जन्मदिन पर बुलाया था और सुशांत के साथ डांस भी किया था। इसके अलावा सलमान ने उन्हें अपने शो बिग बास में भी आमंत्रित किया था। 

मनोज तिवारी ने की CBI जांच की मांग

भाजपा सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में सोमवार को सीबीआई जांच की मांग की। तिवारी ने कहा कि छोटे शहरों से आने वालों को हिंदी फिल्म उद्योग में हमेशा भेदभाव का सामना करना पड़ता है। तिवारी ने दिवंगत अभिनेता के परिजनों से मुलाकात की और संवाददाताओं से कहा कि वह घटना की “उच्च स्तरीय जांच” के पक्ष में हैं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल