लाइव न्यूज़ :

'चरस और गांजा पीते थे सुशांत सिंह राजपूत, घर में करते थे पार्टियां'- एक्टर के पूर्व बॉडीगार्ड का चौंकाने वाला खुलासा

By अमित कुमार | Updated: August 27, 2020 10:37 IST

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब एक्टर के पूर्व बॉडीगार्ड का बयान सामने आया है। इस बयान के सामने आने के बाद यह मामला और उलझ सा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले की तह तक जाने के लिए नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जल्द ही जांच शुरू करने वाली है। सुशांत के पूर्व बॉडीगार्ड ने एक्टर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बॉडीगार्ड ने बताया कि सुशांत अक्सर घर की पार्टियों में चरस और गांजा पीते थे।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। ड्रग्स एंगल आने के बाद मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। ऐसे में दो तरह की खबरें सामने आ रही है, जिस पर लोग लगातार चर्चा कर रहे हैं। सुशांत के परिवार और दोस्तों की ओर से कहा जा रहा है कि रिया उन्हें धोखे से ड्रग्स दिया करती थीं। वहीं रिया के जानकारों का कहना है कि सुशांत को चरस और गांजा का लत था। 

हालांकि, इस मामले की तह तक जाने के लिए नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जल्द ही जांच शुरू करने वाली है। वहीं सुशांत के पूर्व बॉडीगार्ड ने एक्टर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पूर्व बॉडीगार्ड मुश्ताक ने इंडिया टुडे के अंडरकवर रिपोर्टर्स से बातचीत करते हुए कई बातों का खुलासा किया। बॉडीगार्ड ने बताया कि सुशांत अक्सर घर की पार्टियों में चरस और गांजा पीते थे। 

पूर्व बॉडीगार्ड का दावा- नशा करते थे सुशांत

बातचीत के दौरान मुश्ताक ने कहा कि घर में पार्टियों के दौरान, पांच से छह लोग होते थे। उस समय वह चरस या गांजा लेता था। कमरे में हर कोई ऐसा करता था। मैंने सुना था कि यह एक महंगी किस्म थी। मैंने कई बार सुशांत के मैनेजर से इस बात का जिक्र भी किया था कि यह एक्टर के दिमाग पर बुरा असर डालेगा और ऐसा ही हुआ। इससे पहले हाउसकीपर नीरज ने पुलिस को दिए अपने बयान में दावा किया था कि उसने एक्टर की मौत से कुछ दिन पहले मारिजुआना के सिगरेट रोल किए थे। 

पूर्व मैनेजर की अलग है राय

वहीं टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, अंकित आचार्य ने बताया है कि उनके रहते सुशांत सिंह राजपूत ने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया। वह हेल्थ को लेकर काफी सजग रहते थे। प्रोटीन, कैल्शियम और विटमिन्स जैसी चीजें ही लेते थे। सुशांत को किसी तरह की कोई बुरी आदत नहीं थी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!