लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस में धारा 302 के तहत मामला दर्ज करेगी CBI!,फॉरेंसिक रिपोर्ट पर शनिवार को बयान जारी कर सकती है AIIMS

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2020 16:23 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) को जोड़ने पर विचार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ था CBI मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) को जोड़ने पर विचार कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ था। जिस वक्त सुशांत का निधन हुआ था उनके फ्लैट पर पांच लोग मौजूद थे।उनके कुक नीरज से लेकर हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तक, सभी सीबीआई की रडार पर हैं। सुशांत केस में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं।

खबर के अनुसार  एक्टर की ऑटोप्सी रिपोर्ट की जांच कर रही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) शनिवार को CBI को दिए फॉरेंसिक रिपोर्ट पर बयान जारी करने वाली है। इतना ही नहीं  AIIMS की फॉरेंसिक टीम ने किसी को भी 'क्लीनचिट' नहीं दी है और CBI को सौंपी गई रिपोर्ट में फॉरेंसिक टीम ने 'हत्या के एंगल' से इनकार नहीं किया है।

इसके साथ ही CBI मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) को जोड़ने पर विचार कर रही है। रिपब्लिक की खबर के अनुसार एजेंसी दूसरे चरण की जांच शुरू करने के लिए तैयार है।  दूसरे चरण की जांच में,सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह, केशव और संदीप सिंह को CBI फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है। 

13 को सुशांत से मिली रिया

अब रिपब्लिक भारत की खबर के अनुसार रिया चक्रवर्ती 13 जून को सुशांत से मिली थीं।  जबकि रिया लगातार कह रही हैं कि 8 जून के बाद से उनकी सुशांत से कोई बातचीत नहीं हुई थी। ऐसे में रिपब्लिक से बात करते हुए मुंबई बीजेपी के नेता विवेकानंद गुप्ता ने दावा किया है कि ‘रिया सुशांत से उनकी मौत के एक दिन पहले यानि 13 जून को मिली थी।’ विवेकानंद ने बताया कि ‘उन्हें ये जानकारी एक चश्मदीद गवाह ने दी है।’

उनके अनुसार 13 जून की देर रात को एक पार्टी के बाद सुशांत रिया को छोड़ने उनके अपार्टमेंट में आए थे और ये सब एक चश्मदीद ने देख लिया जिसने उन्हें जानकारी दी है। पूरे केस पर मुंबई पुलिस दवाब में काम कर रही है जिसके कारण दो-तीन दिन की जांच को 55 दिन खींच दिया गया। ये हत्या का ही मामला है। सुशांत की बॉडी को किसी ने भी लटकते हुए नहीं देखा था। सिद्धार्थ का कहना है कि उन्होंने ही सुशांत की बॉडी नीचे उतारी थी।

वहीं, रिपब्लिक के इस वीडियो को सुशांत की बहन श्वेता ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। श्वेता ने लिखा है कि यह सही मायने में एक सच्ची ब्रेकिंग न्यूज है, एक गेमचेंजर है! एक गवाह जो इस बात की पुष्टि कर सकता है कि भाई 13 जून की रात को रिया से मिले थे। 13 जून की रात को असल में क्या साजिश हुई थी कि अगली सुबह भाई मृत पाए गए?

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआईएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?