लाइव न्यूज़ :

'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाने की याचिका खारिज की

By विनीत कुमार | Updated: April 9, 2019 12:43 IST

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह चुनाव आयोग को फैसला लेना है कि फिल्म चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करती है या नहीं।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड से भी कोई सर्टिफिेकेट नहीं मिला है। कोर्ट ने कहा कि यह चुनाव आयोग को फैसला लेना है कि फिल्म चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करती है या नहीं।  

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने इससे पहले सोमवार को भी कहा था कि वे फिल्म पर इस समय कोई आदेश नहीं दे सकते। साथ ही पीठ ने कांग्रेस कार्यकर्ता अमन पंवार का उस अनुरोध को भी ठुकरा दिया था कि फिल्म की एक प्रति उन्हें उपलब्ध करायी जाये।

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने जब फिल्म की प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया तो पीठ ने कहा, 'हम किसी व्यक्ति को फिल्म की प्रति देने का निर्देश क्यों दे?' हालांकि सिंघवी ने कहा कि इस फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति देना संविधान के ढांचे पर सीधा हमला होगा। पीठ ने कहा कि वह याचिकाकर्ता द्वारा पेश समस्या का फैसला नहीं कर सकती क्योंकि उसे नहीं मालूम की फिल्म में क्या है।

इस फिल्म में नरेंद्र मोदी की भूमिका विवेक ओबेराय निभा रहे हैं। यह फिल्म पहले 5 अप्रैल को ही रिलीज होनी थी लेकिन फिर इसे टाल दिया गया। इससे पहले बंबई हाई कोर्ट और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इन्दौर पीठ भी फिल्म के प्रदर्शन पर बैन लगाने और इसका प्रदर्शन स्थगित करने के अनुरोध को ठुकरा चुकी है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस