लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'ठाकरे' को मिल रही कड़ी प्रतिक्रिया, ऋचा चड्ढा बोली- अरे इ हमरा फैजल तो बायपोलर निकला

By भाषा | Updated: December 28, 2018 05:49 IST

महाराष्ट्र के दिवंगत नेता बाल ठाकरे के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्म ’ठाकरे’ का कल ट्रेलर लॉन्च हुआ था। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस फिल्म के लिए सिद्धीकी की आलोचना की।

Open in App

चेन्नई/मुंबई, 27 दिसंबरः अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘ठाकरे’ को सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है। दक्षिण भारतीय अभिनेता सहित अन्य कलाकारों ने इसे प्रोपेगेंडा (प्रचार) फिल्म बताया है। महाराष्ट्र के दिवंगत नेता बाल ठाकरे के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्म ’ठाकरे’ का कल ट्रेलर लॉन्च हुआ था। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस फिल्म के लिए सिद्धीकी की आलोचना की। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने जा रही है। ‘ठाकरे’ फिल्म का निर्माण संजय राउत ने किया है और इस फिल्म में सिद्दीकी बाल ठाकरे का किरदार अदा कर रहे हैं। 

दक्षिण भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ ने बुधवार को इसका ट्रेलर लॉन्च होने के बाद इसे ‘ प्रोपेगेंडा (प्रचार) फिल्म’ बताते हुए कहा कि यह फिल्म दक्षिण भारतीय लोगों के खिलाफ नफरत बेचती है। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ नवाजुद्दीन ने इस फिल्म में ‘उठाओ लुंगी बजाओ पुंगी’ जैसी भाषा का इस्तेमाल किया है। स्पष्ट तौर पर यह दक्षिण भारतीयों के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा है। इस फिल्म में इस भाषा का इस्तेमाल करनेवाले व्यक्ति का महिमामंडन किया जा रहा है। क्या आप इस प्रचार के जरिए रुपया कमाने की योजना बना रहे हैं। इस नफरत को बेचना बंद करें। डरा देने वाली चीज है यह।' 

दरअसल, 1960 के दशक में ठाकरे ने दक्षिण भारतीय लोगों को निशाना बनाते हुए उन पर स्थानीय मराठी लोगों की नौकरियां छीनने का आरोप लगाया था। मुस्लिमों के खिलाफ अपने मुहिमों के लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहे। 

उन्होंने कहा, ‘‘ बेहद रोचकता और वीरता (संगीत, तालियां, शेर का गर्जन, कट्टरता) को दिखाते हुए बहुत सारा नफरत बेचा गया है। दक्षिण भारत के लाखों लोगों और काम करने के लिए आने वाले श्रमिकों के प्रति कोई एकता नहीं दिखाई गई है जो मुंबई को अच्छा बनाते हैं। हैशटैग हैप्पी इलेक्शन।' स्पष्ट तौर पर उन्होंने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का हवाला दिया। 

वहीं गैंग्स ऑफ वासेपुर में सिद्दीकी की सहकलाकार रही ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया ‘‘ अरे इ हमरा फैजल तो बायपोलर निकला।' चड्ढा का इशारा स्पष्ट तौर पर सिद्दीकी द्वारा मशहूर लेखक मंटो का किरदार निभाने की ओर था। गैंग्स ऑफ वासेपुर में सिद्दीकी के किरदार का नाम फैजल खान था। 

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीऋचा चड्ढाबाल ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी नहीं उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर BMC में मेयर बनाएं एकनाथ शिंदे?, भास्कर जाधव ने कहा-बाल ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में सच्ची श्रद्धांजलि

भारतशिवसेना छोड़ने के बाद बाल ठाकरे से न मिल पाना शिवसेना छोड़ने से भी ज्यादा पीड़ादायक था?, ‘सामना’ में श्रद्धांजलि लेख में राज ठाकरे ने ताऊ के साथ गहरे रिश्ते को किया याद

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीअपनी ही बच्ची की हत्या करना कोई सम्मान की बात नहीं, टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड

भारतअगर बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों के प्रति वफादार रहे होते, तो नरक में नहीं गिरते?, एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते कहा- अब स्वर्ग की तलाश कर रहे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?