लाइव न्यूज़ :

'स्त्री' का नया गाना 'आओ कभी हवेली पे' हुआ रिलीज, भूतों के साथ डांस करती हुई दिखीं कृति सेनन

By विवेक कुमार | Updated: August 22, 2018 12:08 IST

फिल्म 'स्त्री' का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है और फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, राज और डीके ने मिलकर किया है। स्त्री हॉरर कॉमेडी ड्रामा है।

Open in App

मुंबई, 22 अगस्त: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फ‍िल्‍म 'स्‍त्री' का गाना 'आओ कभी हवेली पे' र‍िलीज हो चुका है। फिल्म के इस आइटम सॉन्ग पर एक्ट्रेस कृत‍ि सेनन जमकर ठुमके लगाती हुईं दिख रही हैं। इससे पहले भी कृत‍ि, राजकुमार राव के साथ फ‍िल्‍म बरेली की बर्फी में नजर आ चुकी हैं। लेक‍िन इस बार वह इस फ‍िल्‍म में केवल गाने में नजर आएंगी। 'आओ कभी हवेली पे' गाने को रैपर बादशाह, न‍िक‍िता गांधी और सच‍िन-ज‍िगर ने अपनी आवाज दी है। ट्व‍िटर पर इस गाने को काफी पसंद क‍िया जा रहा है।

बता दें कि फिल्म 'स्त्री' का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है और फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, राज और डीके ने मिलकर किया है। स्त्री हॉरर कॉमेडी ड्रामा है।

फिल्म 'स्त्री' की कहानी कर्नाटक की 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है। वैसे यह पहली बार है जब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। ये फिल्म 31 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है।

बता दें कि फिल्म 'स्त्री' की कहानी 90 के दशक की है। ऐसा कहा जाता है कि कर्नाटक के एक गांव में रात के समय एक चुड़ैल घूमती थी। जो गाँव में रहने वाले सभी लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती थी और जो भी दरवाजा खोलता उसकी फ़ौरन मौत हो जाती थी। उस चुड़ैल से बचने के लिए लोगों ने अपने घरों की  दीवारों पर 'कल आना' लिखना शुरू कर दिया था। 

फिल्म ट्रेलर में भी गांव की हर एक दीवार पर ये लिखा दिख रहा था- 'ओ स्त्री यहां कल आना।' साथ ही गांव के मर्दों को डरा-सहमा सा दिखाया गया।   

टॅग्स :स्त्री मूवीराजकुमार राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजेंगी किलकारी, फैन्स संग शेयर की गुडन्यूज

बॉलीवुड चुस्कीMaharashtra Election 2024: अक्षय कुमार, रणबीर कपूर समेत इन सितारों ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस