लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री' की कमाई दमदार, अक्षय और जॉन अब्राहम को भी छोड़ा पीछे

By विवेक कुमार | Updated: September 4, 2018 10:53 IST

Stree day 4 box office collection Report: 'स्त्री' को अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग काफी दमदार है। फिल्म में अमर कौशिक का डायरेक्शन कमाल का है। फिल्म कहीं भी बोरिंग नहीं है।

Open in App

मुंबई, 4 सितम्बर: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। 31 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म स्त्री को सोमवार जन्माष्टमी का भी फायदा मिला। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'स्त्री' ने अपने चौथे दिन 8.50 करोड़ की शानदार कमाई की। खास बात यह है कि स्त्री ने अपने चौथे दिन की कमाई के मामले में अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' को भी पीछे छोड़ दिया है। स्त्री ने सिनेमाघरों में पहले दिन (शुक्रवार) 6.82 करोड़, शनिवार को 10.87 करोड़ और रविवार को अपनी कमाई में इजाफा करते हुए 13.57 करोड़ की कमाई की। 

'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है।

'स्त्री' को अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग काफी दमदार है। फिल्म में अमर कौशिक का डायरेक्शन कमाल का है। फिल्म कहीं भी बोरिंग नहीं है।  

अगर 'स्त्री' के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी चंदेरी गांव की है। जहां एक 'स्त्री' का काला साया मंडराता है। गांव में इस स्त्री के भूत का खौफ इतना ज्यादा है कि घर के सभी दीवारों पर 'ओ स्त्री कल आना' लिखा होता है। गांव वालों का मानना है कि हर साल पूजा के अवसर पर ये स्त्री आती है और गांव के पुरषों को उठा ले जाती है। वहीं इस फिल्म में राजकुमार राव लेडिज टेलर विकी के किरदार में नजर आते हैं। गांव में विकी के दो जिगरी दोस्त भी हैं बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और जनक (अभिषेक बनर्जी)।

एक दिन विकी के जिन्दगी में अचानक श्रद्धा कपूर की एंट्री होती है। लेकिन श्रद्धा के आते ही गांव के आदमियों का गायब होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। विकी के दोस्तों को शक है कि ये स्त्री(भूत) और कोई नहीं श्रद्धा कपूर ही है। ये शक और भी ज्यादा गहरा हो जाता है जब विकी का जिगरी दोस्त जनक, स्त्री का अगला शिकार बनता है। जिसके बाद शक की पूरी सूई श्रद्धा की तरफ जाती है। फिर शुरू होती है 'स्त्री' से छुटकारा पाने की खोज जिसमें विकी का साथ पंकज त्रिपाठी देते हैं। जिसके बाद कहानी कई ट्विस्ट और टर्न लेती है जो आपको डराती और गुदगुदाती है। 

टॅग्स :स्त्री मूवीराजकुमार रावश्रद्धा कपूरफिल्म समीक्षाफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई