लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की वजह से रद्द हुआ ये बड़ा फिल्मी कार्यक्रम, 34 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

By भाषा | Updated: March 7, 2020 10:54 IST

जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस ट्रैकर के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब 299 मामले सामने आए हैं और इसके चलते 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे'साउथ बाय साउथवेस्ट' आयोजन का रद्द होना ऑस्टिन शहर के लिए बड़ झटका है।कार्यक्रम के आयोजकों ने एक बयान में निराशा जताते हुए कहा कि 34 वर्षों में ऐसा पहली बार है, जब आयोजन नहीं किया जा रहा है।

अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच टेक्सास के ऑस्टिन शहर के अधिकारियों ने फिल्म और संगीत से जुड़े एक बड़े कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। 'साउथ बाय साउथवेस्ट' नाम के इस कार्यक्रम में दुनियाभर से हजारों की संख्या में लोग आते हैं। ऑस्टिन के मेयर स्टीव एडलर ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि वह “शहर में स्थानीय आपदा” घोषित कर रहे हैं और कार्यक्रम को रद्द करने का आदेश भी जारी कर रहे हैं।

कार्यक्रम के आयोजकों ने एक बयान में निराशा जताते हुए कहा कि 34 वर्षों में ऐसा पहली बार है, जब आयोजन नहीं किया जा रहा है। लेकिन उन्होंने कहा कि वह “ऑस्टिन शहर के फैसले का सम्मान करते हैं।” तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण एप्पल, फेसबुक, अमेजॉन, नेटफ्लिक्स, ट्विटर और टिकटॉक जैसी कंपनियों ने भी खुद को आयोजन से अलग कर लिया था।

'साउथ बाय साउथवेस्ट' आयोजन का रद्द होना ऑस्टिन शहर के लिए बड़ झटका है क्योंकि इसमें करीब तीन लाख लोग शामिल होते हैं और शहर की अर्थव्यव्स्था में इससे करीब 35 करोड़ डॉलर की वृद्धि होती है। जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस ट्रैकर के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब 299 मामले सामने आए हैं और इसके चलते 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!