लाइव न्यूज़ :

क्या सलमान खान की 'सुल्तान' की कहानी 'सूरमा' से चुरायी है?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 12, 2018 17:47 IST

दोनों ही फिल्मों में खिलाड़ी अपने लेडी लव को पाने के लिए स्पोर्ट्स में आते हैं और तमाम मुश्किलों के बाद अपनी मंजिल को पाते हैं।

Open in App

मुंबई, 12 जून: बॉलीवुड में इन दिनों बायोग्राफी फिल्मों का दौर चल रहा है। फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी संजु हो या क्रिकेटर जीवन महेंद्र सिंह धोनी पर बनी M S Dhoni: The Untold Story, या महावीर सिंह फोगाट पर बनी दंगल के बाद अब जल्द ही हॉकी के मशहूर खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर फिल्म रिलीज होने वाली है 'सूरमा'। लेकिन फिल्म का ट्रेलर  देख कर आपको सलमान खान-अनुष्का शर्मा की फिल्म सुल्तान ज़रूर याद आएगी। चूँकि सूरमा असल ज़िन्दगी पर आधारित है तो ये सवाल स्वाभाविक है की क्या सुल्तान की कहानी सूरमा से चुरायी गयी है?

फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जिसमें उनके जीवन के कई राज खोले गए हैं। हॉकी खिलाडी संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित बायोपिक 'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं, जबकि तापसी पन्नू उनकी लव-इंटरेस्ट के रोल में हैं, जो उन्हें हॉकी खेलने पर प्रेरित करती हैं। इसमें उनकी जिन्दगी के कई पहलुओं को दिखाया गया है। कड़े संघर्ष के बाद वह कैसे टीम इंडिया का हिस्सा बनता है और अपनी मंजिल पाता है। फिल्म की कहानी इसी पर बेस्ड है। 

iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/c7MwlTFQBEQ" frameborder="0" allow="autoplay; encrypted-media" allowfullscreen>

अब अगर 'सूरमा' की कहानी के बारे में बात करें तो इसकी कहानी ज्यादातर सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' से मिलती-जुलती है। जैसे 'सूरमा' के ट्रेलर की शुरुआत में  दिखाता है कि तापसी पन्नू एक हॉकी प्लेयर हैं जिन्हें देखकर दिलजीत हॉकी खेलने के लिए प्रेरित होते हैं।

फिल्म 'सुल्तान' में भी सलमान, अनुष्का शर्मा को रेसलिंग करते देख कर इस खेल में आते हैं और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर देश का नाम रौशन करते हैं। सुल्तान की पूरी कहानी में एक रेसलर के जीवन के इर्दगिर्द घुमती है जिसके जीवन के उतार-चढाव को पर्दे पर दिखाया गया है। 

बता दें कि संदीप को दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है। इनकी ड्रैग की स्पीड 145 km/hr है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें 'फ्लिकर सिंह' के नाम से भी जाना जाता है। संदीप सिंह 'कमबैक किंग' के नाम से भी मशहूर हुए। सुल्तान के लिए भी सलमान ने रेसलिंग के दांव-पेच सीखे थे। जिसके लिए उन्होंने अखाड़े में जमकर पसीने भी बहाए थे। वहीं फिल्म सूरमा के लिए दिलजीत ने भी असल में हॉकी की बारीकियां सीखी है। 

अब देखना ये है कि शाद अली की 'सूरमा' बॉक्स ऑफिस पर सुल्तान जितना धमाल मचाती है या नहीं। ये दिलजीत दोसांझ की चौथी बॉलीवुड फिल्म है। शाद अली इससे पहले किल दिल, झूम बराबर झूम और साथियां जैसी फिल्म यशराज बैनर के लिए बना चुके हैं। उनकी फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं हों लेकिन उनका संगीत यादगार रहता है। क्या सूरमा उनके लिए कमाल करेगी ये पता चलेगा 13 जुलाई जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 

टॅग्स :सलमान खानदिलजीत दोसांझसूरमा फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?