लाइव न्यूज़ :

Satellite Shankar Trailer: देश को जोड़ते एक सैनिक की कहानी को पेश करता है 'सेटेलाइट शंकर' का ट्रेलर, ये बात है मिसिंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 17, 2019 14:58 IST

सूरज पंचोली की अपकमिंग फिल्म सेटेलाइट शंकर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सेटेलाइट शंकर का ट्रेलर सेना और जवान के ऊपर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म को इरफान कमल ने डायरेक्ट किया है। मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे ने इसे प्रोड्यूस किया है।

सूरज पंचोली की अपकमिंग फिल्म सेटेलाइट शंकर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कई बार रिलीज डेट में किए गए बदलाव के बाद फाइनली ट्रेलर फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। सेटेलाइट शंकर का ट्रेलर सेना और जवान के ऊपर आधारित है।

कैसा है ट्रेलर

इस ट्रेलर में कश्मीर की वादियों  से लेकर बार्डर तक फैले तनाव को पेश किया है। साथ ही दिखाया गया है कि ये तनाव देश के अंदर भी किस तरह से फैल रहा है। एक सैनिक शंकर लोगों के बीच की दूरी और कड़वाहट दूर करने की कोशिश करता है।

शंकर एक सैनिक की छुट्टी लेना की यात्रा पर है। ट्रेलर से साफ हो रहा है कि शंकर यानि आदित्य अपनी छु्ट्टियों पर घर आते हैं लेकिन वह किसी मुसीबत में फंस जाते हैं और घर नहीं पहुंच पाते हैं। कश्मीर से घर पहुंचने तक बीच में क्या होता है उस पर फिल्म आधारित है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक सैनिक सभी को जोड़ने को काम करता है।

क्या है मिसिंग

फिल्म के ट्रेलर में कहानी आपको कंफ्यूज करती नजर आ आएगी। इतना ही नहीं सूरज पंचोली की एक्टिंग पूरे ट्रेलर से गायब सी नजर आई है। ऐसा लग रहा है कि वह एक्टिंग कर ही नहीं पा रहे हैं। 

इस फिल्म को इरफान कमल ने डायरेक्ट किया है। मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सूरज के अपोजिट एक्ट्रेस मेघा आकाश नजर आ रही हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 15 नवंबर 2019 को रिलीज होने जा रही है। 

टॅग्स :सेटेलाइट शंकर मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म 'सैटेलाइट शंकर' की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा सितारों का जलवा, देखें Photos

बॉलीवुड चुस्कीबेहद खूबसूरत हैं फिल्म Satellite Shankar की एक्ट्रेस Larissa Bonesi, यहां देखें ग्लैमरस फोटो

बॉलीवुड चुस्कीसेटेलाइट शंकर के ट्रेलर लॉन्च ईंवेंट पर लगा सितारों का जमावड़ा, एक सैनिक की कहानी पेश करता है Trailer- देखें फोटो

बॉलीवुड चुस्की15 नवंबर को रिलीज होगी सैटेलाइट शंकर, रिलीज़ हुआ ट्रेलर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?