लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद ने फिर जीता फैंस का दिल, बैल की जगह बेटियों के खेत जुतवाने वाले किसान को भेजा ट्रैक्टर, सामने आई तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2020 21:19 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक बार फिर गरीबों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। उन्होंने हाल ही में गरीब किसान की बेटियों को ट्रैक्टर भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद की हर जगह हो रही तारीफगरीबों और प्रवासियों की सोनू लगातार कर रहे मदद

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण कई लोगों बेरोजगार हो गए हैं तो कई अन्य तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) गरीबों की मदद के लिए आगे आए। अब तमाम प्रवासी मजदूरों की मदद करने वाले सोनू ने गरीब किसान की बेटियों के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। दरअसल, सोशल मीडिया पर लड़कियों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैसे के अभाव के कारण खुद ही खेत जोतने को मजबूर हैं।

अब खेत जोतने में नहीं होगी परेशानी

ऐसे में अब सोनू सूद ने उस गरीब किसान को ट्रैक्टर भेजा है, ताकि उन्हें अब खेत जोतने पर कोई परेशानी ना हो। बता दें, एक्टर ने वीडियो देखकर पहले इस परिवार को ट्रैक्टर देने की घोषणा की थी। मालूम हो ये पहला मौका नहीं है जब सोनू सूद इस तरह से मदद के लिए आगे आए हों। उन्होंने हाल ही में दशरथ मांझी के परिवार की भी आर्थिक सहायता की बात कही है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

सोनू सूद लगातार कर रहे मदद

यही नहीं, इससे पहले सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लोगों से एक शख्स का पता उन्हें देने की अपील की थी। दरअसल, एक शख्स ने ट्विटर पर एक खबर की कटिंग शेयर की थी, जिसमें बताया गया था कि एक युवक ने अपनी गाय इसलिए बेच दी ताकि वह अपने बच्चों की ऑनलाइन क्लास के लिए स्मार्ट फोन खरीद सके। गरीबी के कारण उस शख्स ने अपनी गाय को बेच दी। इस खबर के सामने आने के बाद सोनू सूद ने अब इस शख्स की मदद की जिम्मेदारी उठाई है। एक्टर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'चलिए, इन्हें इनकी गाय वापस दिलाते हैं। क्या कोई मुझे इनकी डीटेल देने में मदद कर सकता है।'

टॅग्स :सोनू सूदकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्मः युवराज, रैना, उथप्पा, धवन, सूद, चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला से पूछ्ताछ, अवैध संपति पर जल्द डंडा!

बॉलीवुड चुस्कीOnline Betting App Case: एक्टर सोनू सूद सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

भारतउथप्पा, युवराज और सोनू सूद हाजिर हो?, अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में 22, 23, 24 सितंबर को बुलाया, मिमी चक्रवर्ती, शिखर और रैना से बयान दर्ज

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस