केरल में फंसीं 177 लड़कियों को मिला सोनू सूद का सहारा, एयरलिफ्ट के जरिए पहुंचाया घर, फैंस कर रहे सलाम

By अमित कुमार | Published: May 29, 2020 02:56 PM2020-05-29T14:56:40+5:302020-05-29T14:56:40+5:30

सोनू सूद ने एक और कमाल कर दिया है। प्रवासी मजदूरों के बाद अब सोनू सूद केरल में फंसीं 177 लड़कियों को उनके घर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।

Sonu Sood airlifts 177 Odia girls from Kerala amid COVID-19 lockdown | केरल में फंसीं 177 लड़कियों को मिला सोनू सूद का सहारा, एयरलिफ्ट के जरिए पहुंचाया घर, फैंस कर रहे सलाम

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsकेरल के एर्नाकुलम में 177 लड़कियां फैक्ट्री बंद होने की वजह से वहां फंसी थीं।मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले प्रवासियों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद ने अब केरल में फंसी लड़कियों को उनके घर तक पहुंचाया है।

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार लिख रहे हैं कि एक ही तो दिल है सोनू सूद कितनी बार जितोगे? जी हां सोनू सूद काम ही कुछ ऐसा कर रहे हैं। सोनू सूद लगातार लॉकडाउन के बीच फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले प्रवासियों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद ने अब केरल में फंसी लड़कियों को उनके घर तक पहुंचाया है। 

दरअसल, केरल के एर्नाकुलम में 177 लड़कियां फैक्ट्री बंद होने की वजह से वहां फंसी थीं। जिसकी जानकारी सोनू सूद को उनके किसी जानकार ने दी। ये लड़कियां एक लोकल फैक्‍ट्री में सिलाई और कढ़ाई का काम करती हैं। लेकिन फैक्ट्री बंद होने के कारण यह सभी वहीं फंस गईं। सोनू को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए इन सभी को इनके घर पहुंचाने की ठान ली। 

इसके बाद सोनू ने कोच्चि और भुवनेश्‍वर एयरपोर्ट को ऑपरेट कराने की सरकार से परमिशन ली।' बेंगलुरु से एक खास एयरक्राफ्ट कोच्चि बुलाया गया जो अब इन लड़कियों को लेकर भुवनेश्‍वर जाएगा ताकि वे अपने परिवारों से मिल सकें। सोनू सूद लगातार भूखे लोगों को खाना खिलाने से लेकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने तक काम कर रहे हैं। 

सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा गया, 'मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों।अगर आप मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें 18001213711 और बताएं कि आप कितने लोग हैं, अभी कहां पर हैं और कहां जाना चाहते हैं। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे।'

Web Title: Sonu Sood airlifts 177 Odia girls from Kerala amid COVID-19 lockdown

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे