लाइव न्यूज़ :

सेक्यूलर सोच रखने वालों पर सोनू निगम ने किया कटाक्ष, कहा-आपको क्यों फर्क पड़ता है 44 मरे या 440...देखें वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: February 16, 2019 15:03 IST

सोनू निगम ने अपने सोशल नेटर्वर्किंग साइट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। बींग सेक्युलर का कैप्शन लिखकर उन्होंने सटायर मारा है।

Open in App

इस समय देश का मौहोल बेहद संवेदनशील कहा जा सकता। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और उसमें शहीद जवानों के लिए जहां पूरा देश दुआ कर रहा है वहीं पाकिस्तान से बदला लेने के लिए देश आक्रोश की आग में भी जल रहा है। इस आग और गुस्से से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। कंगना रनौत से लेकर शबाना आजमी तक और अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक ने इस घटना की निंदा की है। 

इस घटना पर सिंगर सोनू निगम का हालिया रिएक्शन भी गुस्से से भरा है। सोनू निगम ने अपने सोशल नेटर्वर्किंग साइट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। बींग सेक्युलर का कैप्शन लिखकर उन्होंने सटायर मारा है कि सुना है आप लोग दुखी है, सेना के कुछ 40 जवान शहीद हुए हैं...मगर आपको क्यों फर्क पड़ता है आप तो ये सारी चीजें सरकार पर छोड़ दीजिए। 

सोनू निगम ने आगे कहा कि आप तो बस वो कीजिये जो आप करते हैं। इसके बाद उन्होंने भारत तेरे टुकड़े होंगे...और अफजल हम शर्मिंदा है के नारे लगवाए। साथ ही सोनू ने कहा कि अगर भारत में रहना है तो आपकी सोच सेक्युलर होना चाहिए। वीडियो खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि नमस्ते भी नहीं बोलना अब और लाल सलाम बोलकर उन्होंने वीडियो बंद कर दिया। 

वहीं सोनू निगम के इस कटाक्ष पर लोगों ने उनकी तारीफ की है और सेक्युलर सोच रखने वाले लोगों को खरी-खोटी सुनाई है। सिर्फ सोनू निगम ही नहीं बल्कि पूरा बॉलीवुड इस समय इस आतंकी घटना की निंदा कर रहा है।  

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासोनू निगम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

बॉलीवुड चुस्की'घर कब आओगे' टीज़र रिलीज़: 'बॉर्डर 2' के इस गाने को किया गया रिक्रिएट, सोनू निगम के साथ अरिजीत और विशाल मिश्रा की खूबसूरत आवाज़, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO:'दिल पे चलाई छूरियां' से वायरल हुए राजू कलाकार से मिले सोनू निगम

भारतPulwama attack 6th anniversary: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी और अमित शाह ने वीरों को किया याद...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस