लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरू, मेहंदी की फोटो हुई वायरल

By भारती द्विवेदी | Updated: May 6, 2018 19:45 IST

अपनी मेंहदी फंक्शन के लिए सोनम कपूर ने पिंक कलर का लंहगा पहन रखा है और इस लंहगे में काफी प्यारी लग रही हैं।

Open in App

मुंबई, 6 मई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अनिल कपूर के घर पर रविवार को सोनम कपूर की मेहंदी का फंक्शन रखा गया है। और फाइनली सोनम के हाथों में मेहंदी लग चुकी है। अपने मेंहदी फंक्शन में सोनम कपूर ने पिंक कलर का लंहगा पहन रखा है और इस लंहगे में वो काफी प्यारी लग रही हैं। इस फंक्शन में सोनम अपने दोस्तों के साथ काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं। सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा ने भी सोनम के लंहगे से मैच करता हुआ ड्रेस चुना है। उन्होंने इस मौके के लिए पिंक कलर के बंद गला कोट के चुना है।(सोनम कपूर की शादी से जुड़ी पल-पल की ताजा खबरें पाते रहने के लिए यहां क्लिक करें)

सोनम की इस मेंहदी फंक्शन के लिए पूरा बॉलीवुड अनिल कपूर के घर पर मौजूद है। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर भी मेंहदी लगवाते दिख रही हैं। इस मौके लिए खुशी कपूर ने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ड्रेस को चुना है। ब्लू कलर के लंहगे में खुशी बेहद ही प्यारी लग रही हैं। ये भी पढ़ें: इस तरह हुई थी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की पहली मुलाकात, जूतों, गाड़ियों और बास्केटबॉल के हैं दीवाने

(यहां देखें सोनम की मेहंदी में कौन-कौन पहुंचा)जाह्नवी कपूर ने इस खास मौके के लिए व्हाइट कलर का शरारा ड्रेस चुना है। सोनम की छोटी बहन रिया कपूर ने अपनी मेंहदी लगी फोटो शेयर की है। बहन के इस खास पल के लिए रिया ने भी उजले रंग की ड्रेस को चुना है। कल यानी सात मई को संगीत सेरेमनी का आयोजन होगा। उसके बाद आठ मई को सोनम आनंद आहूजा के साथ सिख रीति-रिवाज के शादी करेंगी। फिर उसी दिन शाम को मुंबई के 'द लील' होटल में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी।

टॅग्स :सोनम कपूरअनिल कपूरजाह्नवी कपूरआनन्द आहूजा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?