‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर सोनम कपूर ने प्रमोशन के दौरान कही ये बात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 25, 2018 11:31 PM2018-05-25T23:31:22+5:302018-05-25T23:31:22+5:30

अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा का कहना है कि उनकी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ मनोरंजक तरीके से लैंगिक समानता की बात करती है। सोनम आज फिल्म के अन्य कलाकारों करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ फिल्म के प्रचार के लिए देश की राजधानी में आई हुई थीं। 

Sonam Kapoor talks about 'Veere di Wedding' on promotion | ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर सोनम कपूर ने प्रमोशन के दौरान कही ये बात

‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर सोनम कपूर ने प्रमोशन के दौरान कही ये बात

नई दिल्ली, 25 मई। अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा का कहना है कि उनकी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग ’ मनोरंजक तरीके से लैंगिक समानता की बात करती है। सोनम आज फिल्म के अन्य कलाकारों करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली में आई हुई थीं। 

उन्होंने कहा कि फिल्म का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण का प्रचार करना नहीं बल्कि चार सहेलियों की सामान्य सी कहानी बताना है। सोनम ने समूह साक्षात्कार के दौरान कहा कि, यह फिल्म मनोरंजक तरीके से लैंगिक समानता की बात करती है।

उन्होंने कहा कि यह महिला केंद्रित फिल्म है लेकिन यह महिला सशक्तिकरण या इस तरह की चीजों के बारे में नहीं है। यह चार महिला किरदारों के जश्न मनाने के बारे में है।

वहीं फिल्म की अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, मेरे लिए यह फिल्म सशक्त करने वाली है क्योंकि यह महिलाओं के पसंद के बारे में बात करती है। 

Web Title: Sonam Kapoor talks about 'Veere di Wedding' on promotion

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे