लाइव न्यूज़ :

वेडिंग शॉपिंग करती नजर आईं सोनम कपूर, कहा- शादी नहीं कर रही

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 10, 2018 16:20 IST

बॉलीवुड गलियारों में चर्चा थी कि सोनम अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ इसी साल मार्च में शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की खबरें इन दिनों जोर पर हैं। बॉलीवुड गलियारों में चर्चा थी कि सोनम अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ इसी साल मार्च में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कहा जा रहा है कि सोनम अपने बॉयफ्रेंड से जोधपुर में शादी करेंगी, लेकिन खुद सोनम ने शादी की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।  

सोनम ने किया शादी को खारिज

खबरों की मानें तो सोनम कपूर ने शादी की बातों को अफवाह करार दिया है। सोनम ने कहा है कि मैंने पिछले दस साल के करियर में कभी अपनी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं की। मेरी फिल्म वीर दी वेंडिग मई में रिलीज होने जा रही है। और उसके पहले फिल्म पैडमैन और उसके बाद दत्त भी। मेरे पास किसी और चीजों के लिए बिल्कुल समय नहीं है।

शॉपिंग करती आ रही हैं नजर

जबकि उनको अपने बॉयफ्रेंड के साथ ज्वैलरी और शादी की खरीददारी करते हुए देखा जा रहा है। वह इन दिनों जमकर ऐसी खरीददारी करती देंखी जा रही हैं जिससे साफ हो रहा है कि वह अपनी ही शादी करने वाली है। कहा ये भी जा रहा है सोनम जाकर अपनी शादी की खबरों पर विराम लगा रही हैं ताकि मीडिया  उनकी शादी से दूर रहे।

इन्होंने भी छुपाया शादी को

इससे पहले अनुष्का शर्मा ने भी मीडिया को अपनी शादी से दूर रखने के लिए शादी की बातों को खारिज किया था और अचानक से शादी करके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जबकि इन दिनों रणवीर और दीपिका की सगाई करने की खबरें भी सुर्खियों में हैं लेकिन उन्होंने भी इस पर मुहर नहीं लगाई है।

कौन हैं सोमन के होने वाले पति

पिछले 3 सालों से  सोनम और आनंद एक-दूसरे को सीक्रेटली डेटिंग कर रहे हैं। दोनों को कभी इवेंट्स में तो कभी लंदन वेकेशन पर देखा जा चुका है। आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक है। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (यूएस) से पढ़ाई की है। जबकि इस खबरों की अभी पूरी तरह से पूष्टि नहीं हो पाई है कि सोनम 2018 में शादी करेंगी कि नहीं।

सोनम-आंनद  ने साथ मनाया था नया साल

सोनम और आनंद पेरिस में एक साथ नया साल सेलिब्रेट करते नजर आएं थे। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हुईं थी। हालांकि सोनम ने कभी भी आनंद के साथ अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा जबकि आनंद को कपूर फैमिली के साथ भी देखा गया है।

टॅग्स :सोनम कपूरवेडिंगअनुष्का शर्मादीपिका पादुकोणबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?