लाइव न्यूज़ :

The Zoya Factor Movie Review: क्रिकेट और रोमांस के तड़के को पेश करती है सोनम कपूर की 'द जोया फैक्टर', फिल्म से गायब है 'एंटरटेनमेंट' का डोज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 20, 2019 09:29 IST

रोमांटिक कॉमेडी के साथ द जोया फैक्टर में क्रिकेट का तड़का पेश किया गया है। क्रिकेट में लक बाई चांस को फिल्म में बखूबी पेश करने की कोशिश की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनम कपूर और दुलकर सलमान स्टारर द जोया फैक्टर आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली सोनम की दूसरी फिल्म है।

फिल्म – द ज़ोया फैक्टरकलाकार – दुलकर सलमान, सोनम कपूर, अंगद बेदी, संजय कपूर, सिकंदर खेरनिर्देशक – अभिषेक शर्मास्टार्स-2/5

सोनम कपूर और दुलकर सलमान स्टारर द जोया फैक्टर आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली सोनम की दूसरी फिल्म है। रोमांटिक कॉमेडी के साथ द जोया फैक्टर में क्रिकेट का तड़का पेश किया गया है। क्रिकेट में लक बाई चांस को फिल्म में बखूबी पेश करने की कोशिश की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी फिल्म है-

फिल्म की कहानी

मुंबई में रहने वाली जोया यानि सोनम कपूर को उसके पिता (संजय कपूर) और भाई (सिकंदर खेर) बचपन से बेहद लकी मानते हैं। पिता इसलिए कहते हैं क्योंकि जब ज़ोया का जन्म हुआ था तब इंडिया ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। तो जब जब ज़ोया भाई के साथ होती तब तब वो गली क्रिकेट मे खूब छक्के लगाता।जोया दूसरे के लिए तो भाग्यशाली थी लेकिन असल जिंदगी इससे परे थी। जिस मार्केटिंग कंपनी मे वो काम करती है उसकी मालिक को ज़ोया एक आँख नहीं भाति है। इतना ही नहीं बल्कि ज़ोया लव लाइफ में सफलता हाथ नहीं लगी थी।

इसी बीच ज़ोया को किस्मत से टीम इंडिया के क्रिकेटर संग ऐड शूट करने का मौका मिलता है। यहीं उसकी मुलाकात कप्तान निखिल खोदा (दुलकर सलमान) से होती है। मिलने बाद निखिल को ज़ोया से प्यार हो जाता है और धीरे धीरे पूरी टीम ज़ोया की दीवानी हो जाती है। एक दिन ज़ोया टीम इंडिया संग लंच करती है और उस दिन इंडिया मैच जीत जाता है। फिर क्या हर कोई ज़ोया को लकी मानना शुरू करता है। लेकिन खास बात ये है कि खुद निखिल ज़ोया के लक को नहीं मानता। इसी कारण कारण दोनों के प्यार में फासला होना शुरू हो जाता है।

क्या निखिन जोया को लकी मनाएगा? क्या टीम जोया के भरोसा मैच जीतेगी इस सवालों के सवाव के लिए आपको फिल्म थिएटर में देखनी पड़ेगी।

एक्टिंग

फिल्म में सोनम कपूर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी हुई हैं। सोनम ने हमेशा के जैसी ही एक्टिंग की है। बहुत सराहनी काम सामने  नहीं आया है। दलकर सलमान एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी एक्टिंग उनके एक्सप्रेशन्स में बसी हुई है। फिल्म में वह आपको बांधकर रख सकते हैं।संजय कपूर और  सिकंदर खेर  का अंदाज एंटरटेनिंग हैय़ फिल्म में नेगटिव रोल में नजर आ रहे अंगद बेदीअपने किरदार में पूरी तरह से ढले हुए नजर आए हैं।

निर्देशन

अभिषेक शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया है। हालांकि इसमें वह काई खास कमाल नहीं कर पाए हैं। वह एक नया विषय लाए थे लेकिन फिल्म देखकर निराशा हाथ लग सकती है। कई महत्वपूर्ण दृश्यों की उन्होने जान निकाल दी है। उनके काम मे बहुत खामियां नजर आती हैं।

टॅग्स :द जोया फैक्टरसोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने रोमांटिक नोट के साथ पति को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, बेटे वायु संग शेयर की परफेक्ट फैमिली पिक्चर

बॉलीवुड चुस्कीInternational Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में बॉलीवुड कपल्स का रोमांटिक अंदाज, तस्वीरों ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?