लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर करने जा रहीं इस तारीख को शादी, बड़े बिजनेसमैन की बनेंगी दुल्हनिया

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2018 13:16 IST

सोनम कपूर की शादी शामिल होने के लिए उनके परिवार वाले और क्लोज फ्रेंड्स अपने-अपने काम से 1 हफ्ते का ब्रेक लेंगे।

Open in App

मुंबई, 9 अप्रैलः बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं, जिस पर अब तकरीबन विराम लगता दिखाई दे रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम अब जल्द शादी करने वाली हैं और उनकी शादी दुनिया के खूबसूरत शहरों में एक स्विट्जरलैंड के मॉन्ट्रो में होने वाली है। बताया जा रहा है उनकी शादी 11 या 12 मई को हो सकती है। 

खबरों के अनुसार, सोनम की शादी उनके बिजनेसमैन बॉफ्रेंड आनंद अहूजा से हो रही है। वे दिल्ली के रहने वाले हैं और उनका दिल्ली में बहुत बड़ा बिजनेस है। अहूजा फैशन व लाइफस्टाइल एंटरप्रन्योर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम की शादी शामिल होने के लिए उनके परिवार वाले और क्लोज फ्रेंड्स अपने-अपने काम से 1 हफ्ते का ब्रेक लेंगे। एक क्लोज फ्रेंड ने बताया है कि ज्यादा से ज्यादा मेहमान मुंबई से फ्लाइट में जाएंगे, लेकिन दूल्हे के परिवार वाले और दुल्हन के कुछ दोस्त दिल्ली से ही फ्लाइट से जाएंगे। वहीं, शादी की पूरी तैयारियां हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि मेहमानों को शादी में ले जाने के लिए फ्लाइट्स बुक कराई जा रही हैं। वही, सोनम कपूर के पिता और बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर मेहमानों को फोन कॉल्स के जरिए शादी के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की सभी सेरेमनी हिंदू रीति-रिवाज से की जाएगी। शादी की जगह फाइनल होने के बाद अब सोनम हनीमून का वेन्यू भी फाइनल करने में जुटी हैं।   

टॅग्स :सोनम कपूरवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

क्रिकेटVIDEO: मसूरी में कुलदीप यादव की शादी का जश्न, रैना-चहल समेत कई सितारे पहुंचे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?