ऑनलाइन प्रपोजल पर फूटा सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा, कहा- किसी ने किया प्रपोज तो मारूंगी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 7, 2019 05:37 PM2019-03-07T17:37:25+5:302019-03-07T17:37:25+5:30

सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही करण जौहर की आने  वाली फिल्म  कलंक में नजर आएंगी । इस फिल्म में उनके अलावा माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन ,आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त हैं।

Sonakshi Sinha says on online proposal | ऑनलाइन प्रपोजल पर फूटा सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा, कहा- किसी ने किया प्रपोज तो मारूंगी!

ऑनलाइन प्रपोजल पर फूटा सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा, कहा- किसी ने किया प्रपोज तो मारूंगी!

इंटरनेट के जमाने में ट्रोलिंग और स्टारडम साथ- साथ चलते हैं। फैंस इंस्टाग्राम , फेसबुक, ट्वीटर जैसे  सोशल मीडिया साइट्स के जरिए सेलीब्रिटिज से सीधे जुड़ेते  हैं। लेकिन कभी  ऐसा होता है जब बिना सोचे समझे फॉलोवर्स अपनी सारे हदे पार कर  के ट्रोल करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में ट्रोलर्स का शिकार हो गई हैं बॉलिवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा। ऑनलाइन प्रपोजल पर कही गई उनकी बात को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। 

बता दें ऑनलाइन प्रोपोजल जैसी चीजों को दबंग गर्ल कभी सिरियसली नहीं लेती। इस पर बोलते हुए सोनाक्षी ने कहा था, "अगर कभी किसी ने मुझे ऑनलाइन प्रपोज किया तो मैं उसे मारुंगी।" सोनाक्षी की इसी बात को लेकर ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ऑन लाइन भद्दे कमेंट और ट्रोलर्स के साथ चीजी कमेंट करने वालों पर सोनाक्षी ने ये जवाब दिया है। बता दें सोनाक्षी सिन्हा ने अरबाज खान के नए शो क्वीक हील पिंच में यह कहते हुए नजर आईं हैं।

आपको यह भी बता दें  कि सोनाक्षी का फैशन स्टाइल एक दम ही कायापलट कर देने वाला होता हैं। वह अपने बोल्ड लुक्स से फॉलोवर्स का दिल भी जीत रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही करण जौहर की आने  वाली फिल्म  कलंक में नजर आएंगी । इस फिल्म में उनके अलावा माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन ,आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त हैं। फिल्म को अभिषेक वर्मन डायरेक्ट कर रहे हैं। 19 अप्रैल को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Web Title: Sonakshi Sinha says on online proposal

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे