सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ सोशल मीडिया पर गालियां देना पड़ा भारी, एक युवक गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 22, 2020 09:51 AM2020-08-22T09:51:07+5:302020-08-22T09:51:07+5:30

अब सोनाक्षी सिन्हा इसका नया शिकार हैं. एक्ट्रेस की एक पोस्ट पर कई तरह के भद्दे कमेंट किए गए थे, सोनाक्षी की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है

sonakshi sinha online abuse police arrest one | सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ सोशल मीडिया पर गालियां देना पड़ा भारी, एक युवक गिरफ्तार

सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ सोशल मीडिया पर गालियां देना पड़ा भारी, एक युवक गिरफ्तार

Highlightsसोनाक्षी सिन्हा की एक पोस्ट पर कई तरह के भद्दे भद्दे कमेंट किए गएइसकी शिकायत सोनाक्षी ने पुलिस को दी

सोशल मीडिया पर सेलेब्स की ट्रोलिंग अब आम की बात हो गई है। कभी कभी ये ट्रोलिंग निजी हमले का रूप ले लेती है। बॉलीवुड सेलेब्स सबसे ज्यादा ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। यही कारण है कि कई स्टार्स ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है तो कुछ ने अपने कमेंट बॉक्स को बंद कर दिया है। अब हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं।

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की एक पोस्ट पर कई तरह के भद्दे भद्दे कमेंट किए गए। इसकी शिकायत सोनाक्षी ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पिछले कुछ समय से सोनाक्षी साइबर बुलिंग के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक अभियान चला रही हैं. उस अभियान के तहत वे लोगों से भी अपील करती हैं कि आगे आकर बताएं उन्हें कब और किसने ट्रोल किया। एक्ट्रेस के खिलाफ यूजर ने अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने तुरंत इसकी शिकायत की।

सोनाक्षी की शिकायत पर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और औरंगाबाद से शशिकांत गुलाब जाधव नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक के खिलाफ IPC और IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इतना ही नहीं सोनाक्षी की बात की जाए तो साइबर बुलिंग के खिलाफ एक्ट्रेस ने अपनी आवाज बुलंद की है। अब बस नाम के उन्होंने एक अभियान भी चलाया। इस अभियान के जरिए एक्ट्रेस काफी सपोर्ट भी मिला। सोनाक्षी ने ट्विटर से हाल ही में खुद को दूर कर लिया है। सुशांत के निधन के बाद एक्ट्रेस को नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल किया जा रहा था


 

Web Title: sonakshi sinha online abuse police arrest one

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे