लाइव न्यूज़ :

आशा भोंसले की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कुछ यूं की मदद, ट्वीट करके सिंगर ने कहा-वह परवाह करती हैं और इसलिए वह जीति हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 31, 2019 09:18 IST

मोदी के शपथ ग्रहण को देखने और सुनने के लिए राष्ट्रपति भवन में 6000 से अधिक मेहमान पहुंचे थे। यहां सिंगर आशा भोंसले भी पहुंची थीं

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम के इस खास समारोह का हिस्सा बनने खुद आशा भोंसले भी पहुंची थीं।स्मृति की मदद से वह सकुशल अपने घर पहुंच पाई हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली में 30 मई को आयोजित किया गया था। इस सामारोह में राजनीति , बॉलीवुड, खेल की दुनिया के लोगों ने शिरकत की। मोदी के शपथ ग्रहण को देखने और सुनने के लिए राष्ट्रपति भवन में 6000 से अधिक मेहमान पहुंचे थे। यहां सिंगर आशा भोंसले भी पहुंची थीं, जिनकी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनकी यहां मदद की है।

दरअसल सभी लोगों की तरह से पीएम के इस खास समारोह का हिस्सा बनने खुद आशा भोंसले भी पहुंची थीं। जहां वह भीड़ में फंस गई थीं। लेकिन स्मृति की मदद से वह सकुशल अपने घर पहुंच पाई हैं। उन्होंने ना केवल भीड़ से बाहर निकाला बल्कि कार तक भी पहुंचाया। इसके लिए आशा ने स्मृति का धन्यवाद दिया है।

आशा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि  मैं पागल भीड़ में फंस गई थी, लेकिन @smritiirani को छोड़कर किसी ने भी मेरी मदद करने की पेशकश नहीं की, जिसने मेरी दुर्दशा को देखा और सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित घर पहुंच गई। वह परवाह करती है और इसलिए वह जीती हैं।

उनके इस ट्वीट के बाद हर कोई स्मृति की जमकर तारीफ कर रहा रहा है। आशा ने इस ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की जिसमें वह स्मृति के साथ बैठी नजर आ रही हैं। पीएम मोदी के सामारोह में बॉलीवुड के सेलेब्स में शाहिद कपूर, कंगना रनौत, करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत आदि नजर आए थे।

टॅग्स :स्मृति ईरानीआशा भोसले
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

भारतBihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

भारतजन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

बॉलीवुड चुस्कीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: धारावाहिक करेंगे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स?, स्मृति ईरानी ने कहा-‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दिखेंगे

बॉलीवुड चुस्कीटीवी स्क्रीन पर वापसी से होगा राजनीतिक पुनरुत्थान?, ईरानी का पुनर्जागरण, यह वापसी नहीं, पुन: प्रवेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस