लाइव न्यूज़ :

गायिका नेहा भसीन ने 10 साल की उम्र में उत्पीड़न का लगाया आरोप, बोली- एक शख्स ने हरिद्वार में मेरे साथ की थी छेड़छाड़

By अनुराग आनंद | Updated: November 21, 2020 15:15 IST

नेहा भसीन ने कहा कि मुझे लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना तब शुरू किया जब मैंने एक गायक के समर्थन में अपनी बात साझा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देनेहा भसीन ने कहा कि मेरे साथ जो होता था पहले मुझे लगता था कि यह मेरी गलती है। लेकिन, बाद में मुझे लगा कि यह मेरी गलतफहमी है। मैंने के-पॉप बैंड के लिए कोई भी अपमानजनक टिप्पणी नहीं की थी।

नई दिल्ली:  बॉलीवुड गायिका नेहा भसीन ने 10 साल की उम्र में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नेहा ने बताया कि 10 साल की उम्र में हरिद्वार में उसका यौन उत्पीड़न हुआ था। 

नेहा ने बताया कि 10 साल की उम्र में वह हरिद्वार गई थी। इस दौरान गायिका की मां उससे कुछ फीट की दूरी पर अलग कमरे में थी। गायिका ने बताया कि इसी दौरान एक शख्स मेरे कमरे में आया और उसने अपनी उंगली मेरे अंदर डाल दी। गायिका ने बताया कि शख्स के इस बर्ताव के बाद मैं किसी तरह खुद को बचाकर वहां से डरकर भाग गई।

डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा भसीन ने यह भी कहा कि कुछ समय बाद ही हॉल में एक शख्स ने मेरे स्तन पकड़े थे..मुझे ये घटनाएं याद है। नेहा ने कहा कि आज भी उस घटना को याद कर मैं डर जाती हूं।

नेहा भसीन ने यह भी कहा कि पहले मुझे लगता था कि यह मेरी गलती है। लेकिन, बाद में धीरे-धीरे बाद में मुझे लगा कि यह मेरी गलतफहमी है।  गायिका ने कहा कि अब, लोग सोशल मीडिया पर जब दूसरों को गाली देना शुरू कर दिया है और मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं तो मैं इसे फेसलेस टेररिज्म मानता हूं।

नेहा ने कहा कि मुझे लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना तब शुरू किया जब मैंने एक गायक के समर्थन में अपनी बात साझा की थी। मैंने के-पॉप बैंड के लिए कोई भी अपमानजनक टिप्पणी नहीं की थी। मैंने केवल यह कहा था कि मैं उस विशेष बैंड को काफी अधिक पसंद नहीं करती हूं और तब से लोगों ने मुझे ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने मुझे बलात्कार की धमकियों से लेकर मौत की धमकियों दे डाली। मैं अब चुप नहीं रहती हूं। इस मामले में मैंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?