लाइव न्यूज़ :

मोहन भागवत और सीएम योगी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना हार्ड कौर को पड़ा महंगा, केस हुआ दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 20, 2019 07:53 IST

हार्ड कौर ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर शेयर करते हुए 'रेपिस्ट' और आरएसएस चीफ मोहन भागवत को आतंकवादी कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देआपत्तिजनक भाषा प्रयोग करते हुए बातें लिखने वाली सिंगर हार्ड कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में वाराणसी कैन्ट थाने में पुलिस ने पंजाबी गायिका हार्ड कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा प्रयोग करते हुए बातें लिखने वाली सिंगर हार्ड कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  हार्ड कौर ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर शेयर करते हुए 'रेपिस्ट' और आरएसएस चीफ मोहन भागवत को आतंकवादी कहा था।

 इस मामले में वाराणसी कैन्ट थाने में पुलिस ने पंजाबी गायिका हार्ड कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्थानीय वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने थाना कैन्ट में पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है।कहा है कि इस पोस्ट से आम जनमानस की भावना को ठेस लगी है। शशांक की तहरीर के बाद कैन्ट पुलिस ने धारा 153 A 124 A 500,505 व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

हाल ही में सिंगर ने दो पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे जो जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था।

हार्ड कौर पहले भी अलग अलग मुद्दों पर अपनी राय वक्त कर चुकी हैं। लेकिन इस पर मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ पर लिखना हार्ड को भारी पड़ गया है। लोग जमकर उन पर कमेंट कर रहे हैं। हार्ड कौर ने मोहन भागवत जातिवादी वाला कहा है। साथ ही कहा कि वह देश में हुई बड़ी आतंकी घटनाओं के लिए भी उन्हें और उनके संघटन आरएसएस को जिम्मेदार मानती हैं। फिर चाहे वो 26-11 का मुंबई हमला हो या पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर अटैक हो।

इतना ही नहीं हार्ड कौर ने इसके बाद Who killed Karkare नामक किताब के फ्रंट पेज की तस्वीर पोस्ट की है जिसे S M Mushrif ने लिखा है। इसके बाद सिंगर ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। सिंगर ने उनके लिए गालियों का प्रयोग तक कर दिया है। जिसके बाद मिले जुले कमेंट हार्ड को देखने को मिल रहे हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस