लाइव न्यूज़ :

सिंबा का गाना "लड़की आंख मारे" रिलीज, रणवीर कपूर पर भारी पड़ती दिख रही हैं सारा अली खान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 6, 2018 11:46 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में अजय देवगन की स्पेशल अपीयरेंस होगी, अर्थात फिल्म में 'सिम्बा' और 'सिंघम' का मिलन होगा. गाने में भी कई स्टार दिखाई दे रहे हैं।

Open in App

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी पहली बार सिने पर्दे पर धमाल करने आ रही है। इसकी बानगी फिल्म के पहले लड़की आंख मारे पर दिख रही है। लेकिन खास बात यह है कि गाने में रणवीर सिंह पर फिल्म की हीरोइन सारा अली खान भारी पड़ती नजर आ रही हैं।

'आंख मारे' गाना 'ओ लड़की आंख मारे' गाने का रीमेक है। गाने की शुरुआत में फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर यह कहते भी नजर आ रहे हैं कि ओह एक और रीमेक। गाने में पुराने वाले गाने वाले को याद रखने के लिए बहाने से कुमार सानू की आवाज का भी इस्तेमाल किया गया है।

रोहित शेट्टी गाने में बहाने से अरशद वारसी को ले आते हैं। क्योंकि पुराना गाना इन्हीं पर फिल्माया गया है। नये गाने को मिका सिंह और नेहा कक्कड़ ने गाया है। गाने पर सारा अली खान बेहद मोहक अंदाज में थ‌िकरते दिखाई दे रही हैं।

आमतौर फिल्मों और दृश्यों में रणवीर सिंह अपनी एनर्जी से सामने वाले कलाकारों पर काफी भारी पड़ते नजर आते हैं। लेकिन इस गाने में सारा ना केवल उनका साथ देते बल्कि डांसिंग स्टेप में वह रणवीर को पीछे छोड़ती नजर आ रही हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'सिम्बा' का ट्रेलर रिलीज हुआ था. लगभग 3 मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन की दमदार आवाज से हुई थी. ड्रामा, एक्शन से भरपूर इस मसालेदार फिल्म में रणवीर सिंह एक दबंग पुलिस अफसर के किरदार में दिख रहे हैं.

'सिम्बा' तेलुगू में बनी फिल्म 'टेंपर' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है. ओरिजनल फिल्म में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था. रोहित शेट्टी की इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में की गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में अजय देवगन की स्पेशल अपीयरेंस होगी, अर्थात फिल्म में 'सिम्बा' और 'सिंघम' का मिलन होगा.

अनुमान है कि आगे दोनों रील लाइफ के पुलिस कॉप सिंघम-सिंबा को एक ही फिल्म में देखा जा सकेगा. ये बॉलीवुड के लिए अपनी तरह का पहला एक्सपेरिमेंट होगा.

रणवीर सिंह का कहना है कि वह रोहित शेट्टी के कायल हैं क्योंकि वह अपनी फिल्मों में हीरो को जिस तरह से पेश करते हैं, वैसा कोई और नहीं कर सकता. यही वजह है कि हर अभिनेता रोहित के साथ काम करना चाहता है. रणवीर ने कहा कि रोहित की फिल्म में लीड रोल निभाना बड़े सम्मान और गर्व की बात है.

टॅग्स :रणवीर सिंहसारा अली खानरोहित शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल