2009 में आई फिल्म दिल्ली 6 के गानों को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की जोड़ी को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का गाना मसकली आज तक फैंस को पसंद है। सोनम का गाने में इतराना और अभिषेक का स्टाइल मारना फैंस को बहुत भाया था। अब इस गाने का नया वर्जन पेश कर दिया गया है।
नए गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। टीजर के बाद अब फुल गाना पेश कर दिया गया है। इस गाने के टीजर के बाद लोगों को गाने का काफी इंतजार था।
3 मिनट के इस गाने में सिद्धार्थ और तारा रोमांस फरमाते दिखाई दे रहे हैं। गाने में दिखाया गया है किसी और होटल के कमरे में सिद्धार्थ और तारा घुस जाते हैं और उस कमरे की सुख सुविधाओं का लाभ उठाते हैं और डांस करते हुए इश्क फरमाते हैं। सोनम के मसकली के आगे ये गाना किहीं टिकता नजर नहीं हैं।