लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ मल्होत्रा और मृणाल ठाकुर की जोड़ी करेगी एंटरटेन, इस फिल्म के रीमेक में साथ आएंगे नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 10, 2020 11:40 IST

तमिल फिल्म के रीमेक का हिंदी नाम तय हो गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मृणाल ठाकुर नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमृणाल ठाकुर ने बॉलीवुड में मजबूती से अपने कदम जमा लिए हैंद्धार्थ और मृणाल दोनों ने फिल्म साइन कर ली है और शूटिंग इस साल के अंत से शुरू हो जाएगी

'सुपर 30' में ऋतिक रोशन के साथ नजर आई अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने बॉलीवुड में मजबूती से अपने कदम जमा लिए हैं. उन्हें लगातार फिल्में मिल रही हैं. जल्द ही वह तमिल फिल्म 'ठडम' के रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रूपहले पर्दे पर नजर आएंगी. पिछले साल की हिट फिल्मों में शुमार 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद प्रोड्यूसर भूषण कुमार और मुराद खेतानी ने दो नई फिल्मों के लिए हाथ मिलाया है.

इनमें एक फिल्म 'भूल-भुलैया' का रीमेक और दूसरी 2019 में आई तमिल फिल्म 'ठडम' का रीमेक है. कोरोना पैंडेमिक की वजह से दोनों फिल्मों में देर भले ही हो गई है, लेकिन अब खबरों की मानें तो निर्माताओं ने इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए कमर कस ली है. 'ठडम' के रीमेक का टाइटल भी फाइनल हो गया है और हिंदी में इसका नाम 'गुमराह' रखा गया है.

इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और मृणाल ठाकुर लीड रोल में होंगे. इस फिल्म में सिद्धार्थ जहां डबल रोल में होंगे, वहीं मृणाल का किरदार पुलिस अधिकारी का होगा. फिल्म की कहानी में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा, केवल इसे राष्ट्रीय स्तर को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा.

सिद्धार्थ और मृणाल दोनों ने फिल्म साइन कर ली है और शूटिंग इस साल के अंत से शुरू हो जाएगी. सिद्धार्थ को उम्मीद है कि फिल्म 'डीजे' के रीमेक से पहले वह इसकी शूटिंग खत्म कर लेंगे. मालूम हो कि साल 1990 में भी संजय दत्त और श्रीदेवी की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम भी 'गुमराह' था.

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्रा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्कीप्रेग्नेंसी के बावजूद कियारा आडवाणी के पास लगी है फिल्मों की लाइन, 2025-2026 में होगी रिलीज; देखें पूरी लिस्ट

भारतLok Sabha Elections 2024: रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत सेलेब्स कर रहे वोट की अपील, वीडियो शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीYodha Box Office Collection Day 4: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, कमाए बस इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?