लाइव न्यूज़ :

घर के अंदर एग्रिसिव व्यवहार पर सिद्धार्थ शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे साथ जैसा बर्ताव किया गया मैंने भी वैसा ही किया

By भाषा | Updated: February 5, 2020 17:25 IST

अभिनेता ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा चीजों पर प्रतिक्रिया दी है। अगर आप असीम को धक्का देने के बारे में बात करें तो पहले उसने मुझे परेशान किया था। मैंने कभी मारपीट शुरू नहीं की।

Open in App
ठळक मुद्दे टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का कहना है कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 13 में उनका आक्रामक बर्ताव वहां के लोगों के उकसावे के कारण था।फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

 टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का कहना है कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 13 में उनका आक्रामक बर्ताव वहां के लोगों के उकसावे के कारण था। कलर्स के टीवी शो बिग बॉस में अपने आक्रामक व्यवहार के लिए चर्चा में रहने वाले अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कभी खुद से मारपीट शुरू नहीं की।

गाली गलौच और साथी प्रतिभागियों को धक्का देने के लिए शुक्ला को अक्सर सोशल मीडिया में ट्रोल किया जाता है। यह पूछे जाने पर कि उनके व्यवहार के बारे में उनका क्या कहना है तो अभिनेता ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा चीजों पर प्रतिक्रिया दी है। अगर आप असीम को धक्का देने के बारे में बात करें तो पहले उसने मुझे परेशान किया था। मैंने कभी मारपीट शुरू नहीं की।” उन्होंने कहा,‘‘जब भी उसने मुझ धक्का दिया या कोहनी से मारा तो मैंने भी वैसा ही किया।

यदि आप सीमा निर्धारित करते हैं, तो मैं उससे आगे जाऊंगा। अगर आप अच्छे के लिए करेंगे तो मैं उससे अच्छा करूंगा और अगर आप बुरे के लिए करेंगे तो मैं उससे भी बुरा करूंगा। मुझे जो मिला है मैंने वही वापस दिया है।” शुक्ला को ‘बालिका वधु’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे टीवी शो के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2014 में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ से बॉलीवुड में पदार्पण किया। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबिग बॉस सीजन 13
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 19 Double Eviction: अशनूर कौर और शहबाज बादशाह आउट?, फैंस को सलमान खान का झटका, फिनाले से प्रशंसक शॉक्ड

टीवी तड़काShefali Jariwala Death: 'तुम्हारे बारे में सोच रही हूँ मेरे..', शेफाली जरीवाला ने अपनी आखिरी X पोस्ट एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लिखा

बॉलीवुड चुस्की'वो जहर देता', बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना का वीडियो, दुल्हन के लिबास में दिखीं एक्ट्रेस

टीवी तड़काValentine’s Day 2024: शहनाज गिल ने वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार; गाया बेबी 'आई लव यू' सॉन्ग, फैन्स को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला

टीवी तड़का'दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे', बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस