लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल जल्द ही करने वाले थे शादी, शूरू हो गई थीं तैयारियां

By वैशाली कुमारी | Updated: September 5, 2021 10:58 IST

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिद्धार्थ और शहनाज जल्द ही शादी करने वाले थे, जिसके लिए उन्होंने बाकायदा तैयारी शुरू कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को इतना पसंद किया गया कि लोग इन्हें सिड नाज के नाम से बुलाने लगेदिसंबर में दोनों की शादी होनी थी जिसकी जानकारी बहुत सीमित लोगों को थी

दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से इंडस्ट्री में उनकी और शहनाज गील के बारे में चारो ओर चर्चा हो रही हैं। अभिनेता के निधन ने कईयों का दिल तोड़ दिया, जिसमें उनकी कथित प्रेमिका शहनाज सबसे ऊपर है जिनका रो रो के बुरा हाल है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिद्धार्थ और शहनाज जल्द ही शादी करने वाले थे, जिसके लिए उन्होंने बाकायदा तैयारी शुरू कर दी थी और अपनी शादी के लिए मुंबई के एक नामी होटल के संपर्क में भी थे। बिगबॉस फेम शहनाज और बॉलीवुड के उभरते अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार की चर्चा तभी से शुरू हो गई थी जब ये दोनों बिगबॉस शो का हिस्सा बने थे।

सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को इतना पसंद किया गया कि लोग इन्हें सिड नाज के नाम से बुलाने लगे। सूत्रों के मुताबिक दोनों की सगाई हो चुकी थी और उन्होंने अपनी शादी की तैयारी भी शुरू कर दी थी। दिसंबर में दोनों की शादी होनी थी जिसकी जानकारी बहुत सीमित लोगों को थी।

शहनाज की हालत पर उनके कई इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने कमेंट किया है, बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी अभिनेत्री जसलीन मथारू जिन्होंने शहनाज के साथ 'मुझसे शादी करोगे' में काम किया था कहा, कि उन्होंने शहनाज से बात की थी और ऐसा लग रहा था कि वह किसी और दुनिया में खो गई हैं। उन्होंने कहा, मैंने शहनाज से बात की, लेकिन वह अच्छी स्थिति में नहीं है। वह एक जगह चुपचाप बैठी थी, कुछ बोल नहीं रही थी, वह अपनी ही दुनिया में खोई हुई थी। मैं उसके पास गई, बात करने की कोशिश की, लेकिन वो कुछ नहीं बोली। सिर्फ मुझे उसके बगल में बैठने के लिए कहा।

शहनाज को इतना परेशान देखकर जसलीन ने उन्हें लेट जाने को कहा, शहनाज ने उनकी बात मानी और तुरंत लेट गई। ज्यादा थकान के कारण वो जल्द ही सो गई। जसलीन ने कहा, शहनाज इतनी टूट गई है कि उसे ना तो कोई समझ आ रहा ना कुछ सुन रही है बस अपनी दुनियां में खोई हुई है।

जसलीन ने कहा मैं उसके भाई शहबाज से मिली, जो इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ है। मुझे यकीन है, वह शहनाज की अच्छी तरह देखभाल करेंगे।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाशहनाज गिलबॉलीवुड गॉसिपब्रेकिंग न्यूज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!