लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल की ये हीरोइन सीख रही हैं सर्कस के करतब, जल्द ही करेंगी तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू

By मेघना वर्मा | Updated: February 5, 2019 19:09 IST

तमिल फिल्म में डेब्यू को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। एक्ट्रेस एमेजॉन के वेब सीरिज मिर्जापुर में भी दिख चुकी हैं।

Open in App

तू किसी रेल सी गुजरती है मैं किसी पुल सा थरथरता हूं....दुष्यंत कुमार की इस लाइन को सुनकर जहन में जो सबसे पहली चीज आती है वो है फिल्म मसान का दृश्य और विक्की कौशल के एक्सप्रेशन। मसान फिल्म फेम एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी इन दिनों फिर चर्चा में हैं। खबर है कि श्वेता इन दिनों सर्कस के करतब सीख रही हैं। 

तमिल फिल्म में करने जा रही हैं डेब्यू

श्वेता त्रिपाठी जल्द ही अपना तमिल डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी फिल्म मेंहदी सर्कस में वो लीड रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में वो एक सर्कस की फरफॉर्मर के रोल में दिखाई देंगी। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक इसी रोल के लिए श्वेता इन दिनों सर्कस के करतबों पर हाथ साफ कर रही हैं। 

श्वेता ने किया कुबूल

श्वेता ने बताया कि वो अपने इस रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं। तमिल फिल्म में डेब्यू को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा,''हमेशा से मैं पढ़ती आ रही हैं कि सर्कस के कलाकारों के लिए करतब आसान नहीं होते। अब मुझे ये बात समझ आ रही हैं। मैं बहुत कुछ सीख रही हूं।''

 

अलग-अलग स्टेट के आर्टिस्ट के साथ ले रही हैं ट्रेनिंग

श्वेता इस दिनों देश के अलग-अलग और बड़े सर्कस के कलाकारों के नेतृत्व में ट्रेनिंग ले रही हैं। श्वेता हाल ही में एमजॉन की वेब सीरिज मिर्जापुर में भी दिखाई दी थीं। उसमें उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। मिर्जापुर के दूसरे सीजन में वो दिखती हैं या नहीं ये तो वक्त ही बतायएगा। मगर फिलहाल श्वेता अपने तमिल फिल्म के डेब्यू में काफी बिजी हैं।

टॅग्स :विक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस