लाइव न्यूज़ :

सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी,कहा- नहीं करते थे शारीरिक छेड़छाड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 13, 2019 11:31 IST

श्वेता तिवारी के मुताबिक पति ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की है।अब इस मामले पर श्वेता की बेटी पलक का बयान आया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने अभिनव की गिरफ्तारी कर ली है।

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने अभिनव की गिरफ्तारी कर ली है। श्वेता के मुताबिक पति ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की है।अब इस मामले पर श्वेता की बेटी पलक का बयान आया है। पलक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी बात कही है।

पलक ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि घरेलू हिंसा का शिकार उनकी मां नहीं वो हुईं हैं।अभिनव कोहली ने कभी भी उनसे शारीरिक छेड़छाड़ नहीं की और न ही कभी अनुचित तरीके से छुआ। लेकिन वह लगातार उन पर अनुचित तरीके की टिप्पणियां किया करते थे।

समाचार के एक पाठक के रूप में अक्सर यह भूल जाना आसान होता है कि आपको इस सच्चाई का पता नहीं है कि बंद दरवाजों के पीछे क्या होता है या मेरी मां ने अपने दोनों विवाह में कितना साथ है। आप जिसके बार में लिख रहे हैं वो किसी की गृहस्थी है, किसी का जीवन है। जिस पर आप चर्चा कर रहे हैं। 

आप में से कई लोग ऐसी अगल परिस्थितियों में साथ नहीं दे सकते हैं। इसलिए आपको इतना पक्षपाती, गलत विचारों के माध्यम से किसी और की छवि पर कमेंट करना, चर्चा करने का अधिकार नहीं है। इसके साथ ही पलक ने अपनी पोस्ट में बेकार की अफवाह न फैलाने की भी अपील की है।

स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार अभिनव अक्सर श्वेता और उनकी बेटी के साथ बतमीजी का व्यवहार करते थे। लेकिन मामला तब बड़ा जब अभिनव ने बिना सोचे समझे पलक पर हाथ उठाया तो श्वेता ने इसके लिए पुलिस का सहारा लिया है।

श्वेता इससे पहले भी घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। इससे पहले उनके पति राजा चौधरी शराब के नशे में उनके साथ मारपीट किया करते थे। जिसके बाद श्वेता ने राजा से तलाक ले लिया था।

खबरों की मानें तो अभिनव को रविवार को पुलिस पकड़कर ले गई है। श्वेता ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इससे पहले भी खबरें आईं थीं कि श्वेता और उनके पति के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रही है। पलक श्वेता और राजा की बेटी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?