पति से अलग होने जा रही है बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, एक साल भी नहीं टिका रिश्ता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 10, 2019 09:43 AM2019-12-10T09:43:13+5:302019-12-10T09:43:13+5:30

पति रोहित से अलग होने की खबर खुद श्वेता प्रसाद ने दी है। श्वेता ने एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

shweta prasad basu ends her marriage with husband rohit mittal | पति से अलग होने जा रही है बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, एक साल भी नहीं टिका रिश्ता

पति से अलग होने जा रही है बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, एक साल भी नहीं टिका रिश्ता

Highlightsबॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद ने बीते साल रोहित मित्तल के साथ शादी की थी।अब श्वेता ने पति रोहित के साथ अलग होने का फैसला लिया है।

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद ने बीते साल रोहित मित्तल के साथ शादी की थी। अब श्वेता ने पति रोहित के साथ अलग होने का फैसला लिया है। इस जोड़े ने बीते साल 13 दिसंबर को शादी की थी। अब शादी के एक साल होने से पहले ही दोनों ने असल होने का फैसला लिया है। श्वेता अब पति रोहित के साथ रहना ही नहीं चाहती हैं।

पति रोहित से अलग होने की खबर खुद श्वेता  प्रसाद  ने दी है। श्वेता ने एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। श्वेता ने पति से अलग होने का ऐलान सोशल मीडिया पर दिया है। श्वेता ने बताया है कि इस फैसला में उन दोनों की सहमति है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।

श्वेता ने लिखा है कि रोहित मित्तल और मैंने आपसी सहमति से अपनी शादी समाप्त करने का फैसला किया है। महीनों इस बात पर चिंतन करने के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह हमारे लिए हित में हैं। हर किताब को उसके कवर से जज नहीं किया जा सकता। इसके मतलब ये नहीं है कि वो खराब हैं या उसे पढ़ा नहीं जा सकता। कुछ चीजें अभी सबसे अच्छी तरह से अधूरी छोड़ दी गई हैं। रोहित के साथ अच्छी यादें हैं जो मुझे प्रेरणा देती रहेंगी। अपूरणीय यादों और हमेशा मुझे प्रेरणा देने के लिए रोहित का धन्यवाद।

श्वेता और रोहित की दोस्ती करीब  5 साल पहले हुई थी। दोनों की मुलाकात फैंटम फिल्म के दोरान हुई थी। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद दो साल तक दोनों लिव इन में रहे थे। जिसके बाद साल 2017 में दोनों ने सगाई कर ली थी।

श्वेता ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया, मकड़ी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस 2002 में अपने करियर की शुरुआत की थी।

Web Title: shweta prasad basu ends her marriage with husband rohit mittal

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे