लाइव न्यूज़ :

Chhapaak Controversy: दीपिका पादुकोण के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा-देश तालिबानी तरीके से नहीं चल सकता

By भाषा | Updated: January 12, 2020 13:48 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म छपाक का विरोध करना गलत है.

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू में विद्यार्थियों पर हुए हमले के बाद एकजुटता प्रकट करने के लिए विश्वविद्यालय पहुंची थीं। इसे लेकर बीजेपी के कुछ नेताओं ने दीपिका पादुकोण की आलोचना की है.

शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का समर्थन करते हुए कहा कि अभिनेत्री या उनकी फिल्म का बहिष्कार करने की मांग गलत है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू में विद्यार्थियों पर हुए हमले के बाद एकजुटता प्रकट करने के लिए विश्वविद्यालय पहुंची थीं। इसके लिए जहां कुछ लोग दीपिका की सराहना कर रहे हैं वहीं कुछ अन्य इसके लिए आलोचना कर हैं ।

इस मामले में भाजपा के कुछ नेताओं ने भी जेएनयू जाने पर अभिनेत्री की आलोचना की थी । राज्य सभा सदस्य और शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने कहा कि देश ‘तालिबानी’ तौर-तरीके से नहीं चल सकता है। जेएनयू में दीपिका के आने और ‘मूक एकजुटता प्रकट’ करने की कई लोगों ने तारीफ भी की लेकिन इस पर कइयों ने उन्हें ‘वामपंथियों का समर्थन करने वाली’ करार दिया तो कुछ का कहना था कि वह ‘छपाक’ का प्रचार करने गईं थीं। कुछ लोगों ने उनकी फिल्म और उनका बहिष्कार करने की भी मांग की। छपाक में वह तेजाब पीड़िता का किरदार अदा कर रही हैं।

पीटीआई-भाषा से बात करते हुए राउत ने कहा, ‘‘अभिनेत्री और उनकी फिल्म का बहिष्कार करना गलत है। देश ‘तालिबानी’ तौर-तरीके से नहीं चलाया जा सकता है।’’ इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। 

टॅग्स :छपाक मूवीसंजय राउतदीपिका पादुकोणशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?