शिल्पा शेट्टी ने पति से धुलवाए जबरदस्ती बर्तन, पति का रो-रोकर हुआ बुरा हाल-वीडियो वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 14, 2020 02:29 PM2020-06-14T14:29:44+5:302020-06-14T14:29:44+5:30
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, वीडियो में वो अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) से बर्तन धुलवाती नजर आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी एक लंबे समय से पर्दे से गायब हैं। लेकिन फिर भी शिल्पा के चाहने वालों की लिस्ट अभी भी बहुत लंबी है। शिल्पा सोशल मीडिया के जरिए फैंस से खासा जुडी हुई हैं। शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर फैंस का जमकर मनोरंजन करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा ने एक फनी वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिल्पा का मजेदार वीडियो फैंस को जमकर पसंद आ रहा है। वीडियो में देखेंगे कि शिल्पा पति राज से जबरदस्ती बर्तन धुलवाती नजर आ रही हैं। बर्तन धोने का नाम सुनते ही राज की शक्ल रोने जैसी हो जाती है।
शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) धोने के लिए किचन में आए हुए हैं, तभी शिल्पा शेट्टी की नजर उनपर पड़ती है और वो कहती हैं कि बार-बार साबुन से हाथ धोने से तो अच्छा है कि दो बर्तन ही धो लो।
इतना कहते ही शिल्पा, राज के हाथों में वाकई दो वर्तन धोने के लिए थमा देती हैं।बर्तन धोने की बात सुनते ही राज कुंद्रा की हालत खराब हो जाती है, फिर वो रोते हुए भी बर्तन धोना शुरू कर देते हैं। दोनों का ये अंदाज फैंस को अपनी तरफ खींच रहा है।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो अब जल्द ही शिल्पा शेट्टी 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। जहां 'हंगामा 2' में एक्ट्रेस परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ दिखाई देंगी तो वहीं निकम्मा में एक्ट्रेस अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी।