लाइव न्यूज़ :

भारत में एमेजन प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी 'शेरशाह'

By अनिल शर्मा | Updated: September 1, 2021 11:57 IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शेरशाह (Shershaah) को दुनिया भर से प्यार और वाहवाही मिल रही है। क्रिटिक सहित दर्शकों ने काफी साकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। फिल्म को आईएमडीबी (IMDB) पर   8.8 की रेटिंग दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शेरशाह को दुनिया भर से प्यार और वाहवाही मिल रही हैफिल्म को आईएमडीबी (IMDB) पर 8.8 की रेटिंग दी गई है।शेरशाह' 12 अगस्त को ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी

मुंबईः अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उनकी फिल्म 'शेरशाह' भारत में एमेजन प्राइम वीडियो पर सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। सिद्धार्थ ने कहा, शेरशाह' के लिए हमें जो प्यार और सराहना मिल रही है, उससे मैं बेहद खुश हूं। गौरतलब है कि 'शेरशाह' 12 अगस्त को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शेरशाह (Shershaah) को दुनिया भर से प्यार और वाहवाही मिल रही है। क्रिटिक सहित दर्शकों ने काफी साकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। फिल्म को आईएमडीबी (IMDB) पर  8.8 की रेटिंग दी गई है।

सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारें में जानकारी देते हुए लिखाः "शेरशाह के लिए हमें जो प्यार और सराहना मिल रही है, उससे मैं बेहद खुश हूं। इसे अमेज़न प्राइम  पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"  सिद्धार्थ के पोस्ट के बाद एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और धर्मा प्रोडक्शन टीम, के साथ ही साथ फिल्म के डायरेक्टर ने भी अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए अपनी खुशी जाहिर किया है। 

फिल्म में जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​कारगिल युद्ध के नायक की भूमिका निभाई है, वहीं कियारा अडवाणी उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका में हैं, जिन्होंने बहादुर शहीद के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कियारा ने कहा था कि इस अनूठी प्रेम कहानी के बारे में जानने के लिए, वह डिंपल से मिलीं जो अभिनेत्री के लिए एक जबरदस्त अनुभव था। इससे उन्हें अपने चरित्र के साथ वास्तविक बने रहने में मदद मिली। डिंपल से मिलने के बाद कियारा का उनके प्रति प्रेम और आदर और बढ़ गया।

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्राकिआरा आडवाणीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!