कश्मीर पर हो रही मीडिया की रिपोर्टिंग पर भड़के शेखर कपूर, कहा-आप कश्मीर को भारत...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 12, 2019 09:25 AM2019-08-12T09:25:03+5:302019-08-12T09:25:03+5:30

शेखर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक दोनों मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

Shekhar Kapur agitated over media reporting on Kashmir | कश्मीर पर हो रही मीडिया की रिपोर्टिंग पर भड़के शेखर कपूर, कहा-आप कश्मीर को भारत...

कश्मीर पर हो रही मीडिया की रिपोर्टिंग पर भड़के शेखर कपूर, कहा-आप कश्मीर को भारत...

Highlightsनिर्देशक शेखर कपूर मीडिया की रिपोर्टिंग पर भड़क गए हैं।अब शेखर का गुस्सा बीबीसी पर फूटा है और उन्होंने उसको जमकर लताड़ा है।

आर्टिकल 370 हाल ही में जम्मू कश्मीर से हटाया गया है। कश्मीर से 370 हटाए जाने पर हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इस पर तमाम न्यूज चैनज अलग अलग रूप में खबरें पेश कर रहे हैं। ऐसे में निर्देशक शेखर कपूर मीडिया की रिपोर्टिंग पर भड़क गए हैं।

शेखर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक दोनों मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। ऐसे में अब शेखर का गुस्सा बीबीसी पर फूटा है और उन्होंने उसको जमकर लताड़ा है।

शेखर ने बीबीसी की रिपोर्टिंग पर सवाल खड़े किए हैं। शेखर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जितनी बार भी आप कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर कहते हैं, मैं काफी हैरान होता हूं कि आप उत्तरी आयरलैंड की ब्रिटिश अधिकृत आयरलैंड कहने से क्यों कतरारे हैं।



  
इसके बाद शेखर ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि 'मैं ये नहीं समझ पा रहा हूं कि पाकिस्तान को ऐसा क्यों लगता है कि अनुच्छेद 370 के हटाए जाने से उसकी खुद की सुरक्षा को खतरा है। क्या आप समझ पा रहे हैं?


शेखर के इस ट्वीट पर लोग भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  गौरबतल है कि हाल ही में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया है। जिसके बाद अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित राज्य हो गया है।
 

Web Title: Shekhar Kapur agitated over media reporting on Kashmir

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे