लाइव न्यूज़ :

शेफाली जरीवाला ने तलाक को लेकर किया खुलासा, बताया-हिंसा सिर्फ शारीरिक नहीं होती...

By वैशाली कुमारी | Updated: October 24, 2021 15:59 IST

शेफाली ने कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में अपनी पहली शादी को लेकर एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जरूरी नहीं है कि हिंसा शारीरिक हो उनकी पहली शादी मानसिक हिंसा से भरी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री ने बहुत कम ही उम्र में हरमीत सिंह से साल 2004 में शादी की थी साल 2002 में शेफाली जरीवाला का गाना कांटा लगा रिलीज हुआ था

कांटा लगा सॉन्ग की फेम और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। शो में उनके हस्बैंड पराग त्यागी भी उनसे मिलने के लिए आए थे। इसी दौरान दोनों के बीच की कैमिस्ट्री देखने को मिली। पराग और शेफाली परफेक्ट कपल दिखाई पड़ते हैं और एक दूसरे के साथ बहुत खुश रहते हैं। पराग शेफाली के दूसरे पति हैं इससे पहले उन्होंने मीत ब्रदर्स के सिंगर हरमीत सिंह के साथ शादी रचाई थी। खबरों की मानें तो हरमीत से शादी करने के बाद उन्हें काफी मानसिक प्रताड़ना सहनी पड़ी। 

शेफाली ने कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में अपनी पहली शादी को लेकर एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जरूरी नहीं है कि हिंसा शारीरिक हो उनकी पहली शादी मानसिक हिंसा से भरी थी। जिसके बाद उन्होंने हरमीत से अलग होने का फैसला ले लिया। शिफाली ने कहा कि वह इंडिपेंडेंट थी उनके पास पैसा था इसीलिए वह शादी से अलग होने का फैसला ले पाई। शेफाली के इस फैसले में उनके परिवार ने पूरा साथ दिया है। 

अभिनेत्री ने बहुत कम ही उम्र में हरमीत सिंह से साल 2004 में शादी की थी लेकिन बदकिस्मती से शादी ज्यादा नहीं चल सकी। जिसके बाद 2009 में उन्होंने हरमीत से तलाक ले लिया लेकिन शेफाली के लिए दूसरी शादी करना भी आसान नहीं था। उन्होंने इंटरव्यू में अपनी दूसरी शादी को लेकर भी बातचीत की और बताया कि उन्हें शादी के वक्त समाज के तानों का सामना करना पड़ा। उन्होंने 2014 में पराग त्यागी से शादी की और अब वह उनके साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2002 में शेफाली जरीवाला का गाना कांटा लगा रिलीज हुआ था जिसके बाद वो रात रात स्टार बन गई थी।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!