जल्द मां बनने वाली है बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट! सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 10, 2020 06:27 AM2020-04-10T06:27:14+5:302020-04-10T06:28:04+5:30

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में शेफाली जरीवाला ने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। उन्होंने अपने खेल और रणनीति से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

shefali jariwala bigg boss 13 fame reveal about her जल्द मां बनने वाली है बिग बॉस की ये एक्स कंटेंस्टेंट! सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहpregnancy | जल्द मां बनने वाली है बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट! सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

जल्द मां बनने वाली है बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट! सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

Highlightsबिग बॉस 13 में नजर आईं काटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला को फैंस ने काफी पसंद किया था शेफाली शो की काफी दमदार प्रतियोगी के रूप में उभर के सामने आईं थीं

बिग बॉस 13 में नजर आईं काटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला को फैंस ने काफी पसंद किया था। शेफाली शो की काफी दमदार प्रतियोगी के रूप में उभर के सामने आईं थीं। शेफाली घर में झगड़े और मस्ती करते भी नजर आईं थीं। शो खत्म होने के बाद से शेफाली लगातार पति पराग त्यागी के साथ की फोटो शेयर करती रहती हैं। जिस कारण से वह सुर्खियों में रहती हैं।  शेफाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

वह अपनी फोटोज आदि के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में शेफाली में साड़ी में एक फोटो शेयर की है जिसके बाद से उनको लेकर सवाल भी उड़े हैं। फैंस को लग रहा है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।

दरअसल हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेफाली ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में बिग बॉस की एक्स केंटेस्टेंट पति पराग के साथ नजर आ रही थीं। तस्वीर में पराग त्यागी ने शेफाली को पीछे से गले लगाया हुआ था। तस्वीर में शेफाली नीले रंग की साड़ी पहनी हुई थीं जिसमें उनका पेट थोड़ा बाहर की तरफ निकला हुआ दिखाई दिया।


शेफाली की इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली हैं।शेफाली के कई फैंस ने उन्हें कमेंट में पूछा कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं ? जिसके बाद शेफाली जरीवाला को अपने फैंस को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने अपने कई फैंस को जवाब में कहा कि, 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, मैंने ज्यादा खाना खा लिया था।

इतना ही नहीं शेफाली ने कहा है कि बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जोकि बहुत थकाऊ है क्योंकि इसमें कागजी कार्रवाई ज्यादा है, लेकिन उम्मीद है कि हम जल्द बच्चा गोद ले लेंगे।

Web Title: shefali jariwala bigg boss 13 fame reveal about her जल्द मां बनने वाली है बिग बॉस की ये एक्स कंटेंस्टेंट! सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहpregnancy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे